Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit- AI)
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी 2026 में पहली बार नॉकआउट मुकाबले में सिंगल डिजीट पर हुए आउट, टूटा 251 दिनों का सिलसिला

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसी साथ ही वैभव का 251 दिनों के बाद एक खास सिलसिला टूट गया है. 2026 में यह पहली बार हुआ जब वैभव किसी नॉकआउट मुकाबले में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी दिलीप ट्रॉफी में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर 550 रनों से भी ज्यादा की बढ़त बना ली है और टीम की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है. ईस्ट जोन के खिताब जीतते ही वैभव 15 साल की उम्र में चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी इतनी कम उम्र में चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं रहा है. हालांकि, फाइनल की दूसरी पारी में वैभव 16 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ वैभव का 251 दिनों के बाद एक खास सिलसिला टूट गया है.

दरअसल, साल 2026 में यह पहली बार हुआ जब वैभव किसी नॉकआउट मुकाबले में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं. इससे पहले उनकी लगातार 8 नॉकआउट पारियों में उन्होंने डबल डिजिट स्कोर बनाया था. लेकिन 9वीं पारी में वह ऐसा नहीं कर सके. दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव ने शानदार किया है. सेमीफाइनल में 92 और 40 रन के बाद फाइनल की पहली पारी में उन्होंने 37 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने एक छक्का और 5 चौके लगाए थे. उन्होंने दलीप ट्रॉफी के 3 मैचों की पांच पारियों में 38.4 की औसत से कुल 192 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ