---विज्ञापन---

24 साल के साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने ODI डेब्यू पर ठोक डाले 150 रन, वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

NAM vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हमन ने नामीबिया के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 150 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

---विज्ञापन---

NAM vs SA 1st ODI, Jordan Hermann: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हमन ने अपने वनडे डेब्यू पर ही कमाल कर दिया है. 24 साल के जॉर्डन ने नामीबिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़ दिया और शानदार 150 रनों की पारी खेली. इसी पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ अपने वनडे डेब्यू को यादगार बनाया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. अगर जॉर्डन 1 रन और बना लेते तो वह वो कारनामा कर दिखाते जो अब तक कोई नहीं कर सका है.

जॉर्डन हरमन ने ODI डेब्यू पर ठोक डाले 150 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर डेब्यूडांट जॉर्डन हरमन और युवा बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन पारी की शुरुआत करने उतरे. एस्टरहुइजेन तो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जॉर्डन एक छोर टिके रहे और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. जॉर्डन ने अपने पहले ही वनडे मैच में 93 गेंदों पर शतक जड़ दिया. वह शतक लगाने के बाद भी नहीं रुके और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों पर 150 रन बना डाले.

---विज्ञापन---

इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 119.05 का रहा और उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले. उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 348 रनों का स्कोर खड़ा किया. उनके अलावा, टोनी डी जोर्जी ने 72 रन बनाए, जिनके साथ जॉर्डन ने दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी. वहीं, नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों की वापसी पक्की! BCCI ने दिया बड़ा हिंट

मैथ्यू ब्रीट्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

150 रन बनाने के साथ ही जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के ही मैथ्यू ब्रीट्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. ब्रीट्जके ने 10 फरवरी 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे डेब्य पर 148 गेंदों पर 150 रनों की पारी खेली थी. दिलचस्प बात यह है कि यह कारनामा करने वाले दोनों ही बल्लेबाज ओपनर हैं.

---विज्ञापन---

जॉर्डन के पास ब्रीट्जके को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वह चूक गए. वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज डेमसंड हेंस मौजूद हैं, जिन्होंने अपने पहले वनडे मैच में 148 रन बनाए थे. इसके बाद लिस्ट में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम आता है, जिन्होंने 2021 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू पर 127 रन बनाए थे.

ODI डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

150 – जॉर्डन हरमन बनाम नामीबिया, 2026
150 – मैथ्यू ब्रीट्जके बनाम न्यूजीलैंड, 2025
148 – डेसमंड हेंस बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1978
127 – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम आयरलैंड, 2021
124* – मार्क चैपमैन बनाम UAE, 2015
124 – कॉलिन इंग्राम बनाम जिम्बाब्वे, 2010

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: दूसरी पारी में भी छाए ईशान किशन, 9 चौके और 3 छक्कों के साथ खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

First published on: Sep 09, 2026 05:39 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola