AUS vs PAK: मैच के बीच सामने आया मजेदार वाकया, लड़के की गोद में सो रही थी लड़की; Video Viral

Australia vs Pakistan 2nd Test Match In Hindi: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से लड़के-लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

viral video Australia vs Pakistan 2nd Test Match 3rd Day Melbourne Cricket Ground

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

Australia vs Pakistan Test Match: अक्सर मैच के दौरान कैमरामैन का फोकस मैदान में मौजूद खिलाड़ियों पर रहता है। बीच-बीच में कई बार कैमरामैन स्टेडियम में बैठे दर्शकों की तरफ भी कैमरा कर देता है, जिसके बाद दर्शकों की हरकते भी कैमरे में कैद हो जाती है। ऐसा ही कुछ मैलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान देखने को मिला। जब कैमरामैन ने अचानक से अपना फोकस दर्शकों की तरफ किया था तो कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया, जिससे सब हैरान रह गए।

लड़के की गोद में सो रही थी लड़की

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान कैमरामैन ने दर्शकों की तरफ कैमरा घुमाया तो कैमरे में एक कपल कैद हो गया। वीडियो में देखा गया कि एक लड़की, लड़के की गोद में सो रही थी। जब इन दोनों लड़के-लड़की ने अपनी वीडियो स्क्रीन पर देखी तो उठ खड़े हो गए। वहीं मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक का ध्यान इस कपल पर चला गया।

विज्ञापन

मैदान में लगी स्क्रीन पर लड़के-लड़की की ये वीडियो देखकर खिलाड़ी भी हसने लगे। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के नीचे अब यूजर्स काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 187 रन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए लिए है। अब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 241 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। हालांकि मार्श अपने शतक से चूंक गए।

विज्ञापन

मार्श के अलावा स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड तीसरे दिन अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी और मीर हमजा ने 3-3 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ