IPL 2024 से पहले ही MI के प्लेयर ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किए 1000 विकेट

मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2024 से पहले अन्य टीमों के लिए यह बड़ा अलर्ट है। MI के खिलाड़ी ने एक हजार विकेट अपने नाम कर लिया है।

Vijay Hazare Trophy piyush chawla create history took 1000 wicket before IPL 2024

Image credit- Social Media

MI Player Create History: आईपीएल 2024 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कई बड़े खिलाड़ियों की अदला बदली जारी है। यह ट्रेडिंग 12 दिसंबर तक की जाएगी। इसके बाद 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में करोड़ों फैंस की नजर इस पर बनी हुई है कि उसकी टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल होते हैं। इन सबके बीच मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही खिलाड़ी का यह कारनामा देख बल्लेबाज खौफ खा रहे हैं। मुंबई के एक गेंदबाज ने 1000 विकेट अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

एक ओर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दूसरी ओर विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। इस ट्रॉफी में बीते सोमवार को गुजरात और अरुणाचल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पीयूष चावला ने 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 3 विकेट झटक लिए हैं। इस पारी के साथ ही पीयूष के एक हजार विकेट भी पूरे हो गए हैं। पीयूष ने यह कारनामा महाजन क्रिकेट अकादमी में किया है। बता दें कि पीयूष चावला ने डोमेस्टिक व्हाइट बॉल क्रिकेट में 254 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी

पीयूष चावला के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 445 विकेट हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में 302 विकेट हैं। इन तीनों फॉर्मेट को मिलाकर पीयूष चावला के 1001 विकेट हो चुके हैं। कल ही पीयूष ने 3 विकेट अपने नाम कर यह इतिहास रचा है। पीयूष मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलते हैं। मुंबई ने पिछले आईपीएल सीजन में ही उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, ऐसे में पीयूष मुंबई के लिए काफी किफायती साबित हो सकते हैं। आईपीएल से पहले पीयूष चावला का यह कारनामा उनका विश्वास बढ़ाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ