‘ये नहीं सुधरेंगे …’ BCCI की खुली चेतावनी के बाद भी IPL में हो गया नया ‘फोन कांड’, अब लपेटे में आई LSG!

सीएसके और एलएसजी के बीच खेले गए मुकाबले में एक नया फोन कांड चर्चा का विषय बन चुका है. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार स्पोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों का मैच के दौरान फोन का इस्तेमाल करना नियम का उल्लंघन है.

Cricket News - 2026-05-10T220058.639

CSK vs LSG: 10 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच मुकाबला खेला गया. सीएसके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएसजी को 5 विकेट से हरा दिया और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि एलएसजी की बल्लेबाजी के दौरान फोन कांड की एक और घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

फिर सामने आया फोन कांड

मैच में जब जोश इंग्लिश बल्लेबाजी कर रहे थे, तब कैमरे में एलएसजी कैंप की ओर कैमरा घुमाया गया. इस दौरान एक शख्स फोन पर बात करते हुए देखा गया. ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार मैच के दौरान खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसलिए ये घटना चर्चा का विषय बन गई. हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि फोन का इस्तेमाल करने वाला शख्स लखनऊ का सपोर्ट स्टाफ है या VIP डग आउट में बैठा फैन. लेकिन मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुका है.

विज्ञापन

आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिना (पीओएमए) नियमों के अनुसार, केवल टीम मैनेजरों को ही मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति है. लेकिन मैनेजर को केवल ड्रेसिंग रूम में फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत है, डग आउट में नहीं.

राजस्थान के मैनेजर को मिल चुकी है सजा

आईपीएल 2026 में इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, जिसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उनपर 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोका था. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. आईपीएल 2026 में अब तक कई विवाद हो चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को भी मैच के दौरान ई सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी मैच फीस में कटौती की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ