---विज्ञापन---

IPL 2026: RCB की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई MI, इस टीम का भी कटा पत्ता

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. मुंबई की हार के बाद उसका सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया. मुंबई के साथ एक और टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ से बाहर हो गई है.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 में 10 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया. आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा निकला और आरसीबी ने बाजी मार ली. अंक तालिका में आरसीबी अब पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर आ गई है. आरसीबी अब नंबर 4 से सीधा नंबर 1 पर पहुंच गई है. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. हार के बाद मुंबई का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया.

आरसीबी का बड़ा धमाका

इस मैच से पहले आरसीबी चौथे स्थान पर 12 अंकों के साथ थी. लेकिन मुंबई को हराकर आरसीबी अब 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 14 अंक हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर गुजरात के पास भी 14 अंक हैं. पंजाब 13 अंकों के साथ नंबर 4 पर बनी हुई है, जबकि सीएसके 12 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.

---विज्ञापन---

राजस्थान 12 अंक के साथ छठे नंबर पर है. केकेआर के पास 9 अंक हैं और वह सातवें नंबर पर है. दिल्ली 8 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर विराजमान है. इसके अलावा एलएसजी के पास भी 6 अंक हैं. मुंबई और एलएसजी प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई हैं.

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

---विज्ञापन---
स्थानटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)11740014+1.103
2सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)11740014+0.737
3गुजरात टाइटंस (GT)11740014+0.228
4पंजाब किंग्स (PBKS)10630113+0.571
5चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)11650012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स (RR)11650012+0.082
7कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1045019-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)1147008-1.154
9मुंबई इंडियंस (MI)1138006-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)1138006-0.907

First published on: May 11, 2026 12:28 AM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola