IPL 2026: RCB के अहम सदस्य के खिलाफ BCCI ने उठाया सख्त कदम, अंपायर से 'बदतमीजी' की मिली सजा

Andy Flower: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मई 2026 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की. मैच के दौरान RCB के हेड कोच ने एक बड़ी गलती कर दी. इसी वजह से उनके खिलाफ BCCI ने सख्त कदम उठाया है.

Andy Flower: IPL 2026

RCB के सदस्य पर लगा फाइन

Andy Flower: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह पक्की कर ली है. MI के खिलाफ यह मैच आखिरी तक गया और RCB ने जीत दर्ज की. मुकाबले के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने बड़ी गलती कर दी. इसी वजह से BCCI ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया. फ्लावर ने मैच के दौरान अंपायर से बहस कर नियमों का उल्लंघन किया और इसी वजह से उन पर मैच फीस का जुर्माना लगा दिया गया है.

विज्ञापन

BCCI ने उठाया एंडी फ्लावर के खिलाफ सख्त कदम

BCCI ने मीडिया एडवाइजरी जारी कर बताया कि RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाए गए IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है. दरअसल, एंडी ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान गलत भाषा या इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है. एंडी ने चौथे अंपायर के साथ गुस्से में बहस की और इसी वजह से BCCI ने सख्त कदम उठाया है. मैच रेफरी अमित शर्मा ने RCB के हेड कोच पर 15% मैच फीस का फाइन लगाया और एंडी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के टी20 कप्तान, तो इन 4 खिलाड़ियों की विदाई पक्की! खराब फॉर्म बनेगी कारण?

RCB vs MI मैच में एंडी फ्लावर ने कब की अंपायर से बहस?

दूसरी पारी के 18वें ओवर में अंपायर ने RCB को एक बाउंड्री नहीं दी. अंपायर ने चेक किया, जिसमें पता चला कि नमन धीर ने गेंद को बाउंड्री के पार जाने से पहले अंदर फेंक दिया था. हालांकि, RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक फैसले को लेकर चौथे अंपायर से बहस करने पहुंच गए. यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई. एंडी पर इसी वजह से जुर्माना लगा है, वहीं दिनेश कार्तिक पर BCCI ने कोई एक्शन नहीं लिया है.

विज्ञापन

RCB ने जीता मैच

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन का लक्ष्य सामने रखा. RCB की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती हुई नजर आई और मैच आखिरी गेंद तक पहुंच गया और RCB ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ