---विज्ञापन---

खेल angle-right

PBKS vs DC Weather Report: मैच पर मंडराया बारिश का खतरा! अगर रद्द हुआ मुकाबला तो किसे होगा फायदा?

PBKS vs DC Weather Report: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में आज (11 मई) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. यहां जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

---विज्ञापन---

IPL 2026, PBKS vs DC Weather Report: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में आज यानी सोमवार, 11 मई को पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम मानी जा रही हैं. वहीं, इस मैच से पहले धर्मशाला के मौसम ने फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द हुआ तो किसे फायदा होगा?

कैसा है धर्मशाला का मौसम?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच वाले दिन धर्मशाला में भारी बारिश की संभावना है और अभी भी बारिश हो रही है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है और आसमान में काले बादल छाए रहने की उम्मीद है. इस दौरान तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 50% रहेगी. ऐसे में बारिश मैच में खलल डाल सकती है और मजा किरकिरा कर सकती है. वहीं, अगर ज्यादा बारिश हुई तो मैच रद्द भी किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा?

अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिए जाएंगे. ऐसे में पंजाब किंग्स के मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स को ज्यादा नुकसान होगा. दिल्ली की टीम 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में तो बनी हुई है, लेकिन उस क्वालीफाई के करने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. अगर टीम सभी मैच जीतती है तो उसके पास 14 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रख रहेगी.

लेकिन अगर टीम का एक भी मैच रद्द हुआ तो वह प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी. दिल्ली की टीम ने पिछले 6 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है. वहीं, पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई और प्लेऑफ की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. पंजाब की टीम के पास अभी 4 मैच बाकी हैं और अगर यह मैच रद्द भी होता है तो टीम अगले दो या तीन मैच जीतकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6… गेल, रोहित या विराट नहीं, IPL के इतिहास में इस बल्लेबाज ने जड़े हैं लगातार सबसे ज्यादा छक्के

PBKS vs DC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026: SRH के तूफानी बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेंज कैप, टॉप 5 में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

First published on: May 11, 2026 12:18 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola