RCB vs MI: आरसीबी ने मुंबई के मुंह से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से मारी बाजी

RCB vs MI IPL 2026: 10 मई को आईपीएल 2026 का कारवां रायपुर पहुंचा, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल करते हुए मुंबई को हार का स्वाद चखाया.

Cricket News - 2026-05-10T234336.583

RCB vs MI IPL 2026: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 54 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया था. मुंबई की ओर से तिलक वर्मा को छोड़ाकर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस मैच में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रियान रिकेल्टन जैसे स्टार भी फेल हो गए. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए थे. हालांकि इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय पारी खेलकर आरसीबी की जीत में अहम रोल प्ले किया. आरसीबी ने 2 विकेट से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

मुंबई ने बनाए थे 166 रन

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 166/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा नमनधीर ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए थे. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में इस मैच में मुंबई के लिए कप्तानी करते हुए सूर्या का भी खाता नहीं खुला. वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे. हालांकि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने शानदार खेल दिखाया और मुंबई के लिए अर्धशतक ठोका. उन्होंने 42 गेंदों में 57 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली. इसके अलावा विल जैक्स ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए थे.

विज्ञापन

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 सफलता मिली.

आरसीबी ने दर्ज की आखिरी गेंद पर जीत

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को भी खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए. इसके अलावा रजत पाटीदार ने 8 गेंदों में 8 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार भी इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए और 8 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद मोर्चा क्रुणाल पांड्या ने संभाला. उन्होंने 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. आरसीबी को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे. रसिख सलाम डार ने 2 रन लेकर आरसीबी की जीत आखिरी गेंद पर सुनिश्चित की. आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ