IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी LSG, इस टीम का हो सकता है लिस्ट में अगला नंबर

IPL 2026 Playoff: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है. टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. धीरे-धीरे प्लेऑफ की रेस मजेदार होती जा रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम कौन सी हो सकती है.

jacket (90)

IPL 2026 Playoff: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार के साथ ही लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म हो गई है. आधिकारिक तौर पर टीम अब प्लेऑफ से बाहर हो गई है. टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का स्कोर तो खड़ा किया लेकिन गेंदबाज इसे बचाने के लिए नाकाम साबित हुए. प्लेऑफ की रेस अब और भी ज्यादा मजेदार हो गई है. आगामी मैचों के ऊपर नजर डालें तो हर टीम के ऊपर काफी दबाव होगा. ऐसे में लखनऊ के बाद अब किस टीम पर सबसे ज्यादा प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा है आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

LSG के बाद अब इस टीम के ऊपर खतरा

लखनऊ सुपरजाइंट्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के ऊपर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली की टीम एक भी मैच हारती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. टीम ने अब तक खेले 11 मैच खेले हैं जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिली है तो वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास 3 मैच और बचे हुए हैं, जिसमें जीत दर्ज कर दिल्ली की टीम ज्यादा से ज्यादा 14 अंक कर सकती है. 

विज्ञापन

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने 10 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है. इसी के साथ टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के 4 मैच बचे हुए हैं जिनके दम पर टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा मजेदार हो गई है. टॉप पर 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम 11 मैचों में 14 अंकों के साथ है. तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिसके खाते में 10 मैचों के बाद 13 अंक हैं तो वहीं चौथे नंबर पर आरसीबी की टीम है. आरसीबी के पास 10 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर की टीमों ने आखिरी कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन के दम पर इस रेस को रोमांचित कर दिया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ