IPL 2026: रोहित-विराट ने बनाया खास रिकॉर्ड, एक ही मैच में दोनों ने की MS Dhoni की बराबरी

IPL 2026: आरसीबी और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रचने का काम किया. दोनों ने एक खास मामले में एम एस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसी के साथ अब वो इस एलीट लिस्ट में धोनी के साथ बराबरी पर खड़े हो गए हैं.

jacket (89)

IPL 2026: आईपीएल में हर दिन एक से बड़े एक रिकॉर्ड बनते ही रहते हैं. खासतौर से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज जब मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड खुद उनका पीछा करते हैं. आईपीएल 2026 में रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रचने का काम किया है. दोनों ने इस मैच में एम एस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है.

विज्ञापन

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच

आरसीबी और मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम था. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने एक ही मैच में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा ये मैच रोहित के आईपीएल करियर का 278 वां मैच है तो वहीं विराट के लिए भी ये 278 वां मुकाबला ही है. इसी के साथ धोनी की बात करें तो उन्होंने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 278 मैच खेले हैं. इस सीजन अभी तक उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है.

विज्ञापन

कब हुई थी दोनों के करियर की शुरुआत?

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी. इसके बाद वो साल 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने. टीम ने उनकी कप्तानी में 5 बार खिताब पर कब्जा किया है. दूसरी तरफ विराट कोहली साल 2008 से आरसीबी का हिस्सा बने हुए हैं. आईपीएल के इतिहास में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. इसके बाद लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

क्रमखिलाड़ीमैच
1रवींद्र जडेजा265 मैच
2दिनेश कार्तिक257 मैच
3शिखर धवन222 मैच

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK ने लखनऊ को रौंद रचा इतिहास, 8 साल के बाद किया ऐसा अद्भुत रन चेज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ