6,6,6,6,6,6… गेल, रोहित या विराट नहीं, IPL के इतिहास में इस बल्लेबाज ने जड़े हैं लगातार सबसे ज्यादा छक्के

IPL के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने छक्कों की झड़ी लगाई है. कुछ बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने का कारनामा भी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं IPL के एक मैच में लगातार सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

Most Consecutive Sixes by a Batter in IPL

Most Consecutive Sixes by a Batter in IPL

Most Consecutive Sixes by a Batter in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सीजन में जमकर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों ने आईपीएल में छक्कों की झड़ी लगाई है. कई बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने का कारनामा भी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं IPL के एक मैच में लगातार सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने जड़े हैं? आइए जानते हैं IPL के एक मैच में लगातार सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

विज्ञापन

1. रियान पराग (Riyan Parag)

IPL के इतिहास में एक मैच में लगातार सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रियान पराग के नाम दर्ज है. रियान ने आईपीएल 2025 के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने मोईन अली के ओवर में 5 और वरुण चक्रवर्ती के ओवर की अगली गेंद पर 1 छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी. वह IPL इतिहास में लगातार 6 छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

2. क्रिस गेल (Chris Gayle)

‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिस गेल IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. गेल IPL में लगातार 5 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे. उन्होंने IPL 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ मैच में लेग स्पिनर राहुल शर्मा के ओवर में लगातार 5 गेंदों को 5 छक्के जड़कर सबको चौंका दिया था.

3. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)

मुंबई इंडियंस के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते थे. पोलार्ड ने आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगातार 5 छक्के लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने थिसारा परेरा के एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर SRH के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB के अहम सदस्य के खिलाफ BCCI ने उठाया सख्त कदम, अंपायर से ‘बदतमीजी’ की मिली सजा

4. रिंकू सिंह (Rinku Singh)

रिंकू सिंह का यह कारनामा कोई कैसे भूल सकता है. आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी 5 गेंदों पर जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और रिंकू ने RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल की आखिरी 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर असंभव को संभव कर दिया. इस पारी ने रिंकू सिंह को रातों-रात सुपर स्टार बना दिया था.

5. उर्विल पटेल (Urvil Patel)

IPL 2026 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में न सिर्फ 13 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा, बल्कि लगातार सबसे ज्यादा छक्के मारने के एलीट क्लब में भी अपनी जगह बना ली. चेपॉक के मैदान पर LSG के खिलाफ खेलते हुए पटेल ने अपनी पारी की शुरुआती 8 गेंदों में 5 लगातार छक्के जड़ दिए. उन्होंने मैच में 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ