टीम इंडिया के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रघुनाथन के साथ की सगाई, मंगेतर संग तस्वीरें की शेयर

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने की सगाई। सोशल मीडिया शेयर की सगाई की तस्वीरें। फैंस दे रहे बधाई।

venkatesh iyer gets engaged with shruti raghunathan pictures share instagram

Image Credit: News 24

विज्ञापन

Venkatesh Iyer gets engaged: भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर आज सगाी के बंधन में बंध गए है। बात दें, उन्होंने आज श्रुति रघुनाथन के साथ सगाई की है। अपनी सगाई की जानकारी वेंकटेश अय्यर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा की। शेयर की गई तस्वीरों में वेंकटेश और श्रुति दोनों सगाई के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं। अब दोनों को फैंस और दोस्तों द्वारा शुभकामनाएं भी मिल रही है।

बता दें, श्रुति रघुनाथन ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बी.कॉम और निफ्ट, भारत से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल कर रखी है। वर्तमान में वह बेंगलुरु, कर्नाटक में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में एक मर्चेंडाइज प्लानर के रूप में कार्यरत हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में वेंकटेश ने लिखा कि जिंदगी के अगले चेप्‍टर की ओर #engaged तस्वीरों में वेंकटेश हल्का ग्रीन कलर का कुर्ता और श्रुति पर्पल कलर की साड़ी पहने दिख रही है।

विज्ञापन

बता दें, वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया के लिए 2 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके है। उनको पिछले साल ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। बल्लेबाजी के साथ-साथ वेंकटेश गेंदबाजी भी करते है। दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में उनके बल्ले से 24 रन ही निकले है। इसके अलावा 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 133 रन बनाए है इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी इपने नाम किए है। हाला ही में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अय्यर ने मध्य प्रदेश की तरफ से कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

आईपीएल में मचाते है धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते है। आईपीएल में अभी तक अय्यर ने 36 मुकाबले खेले है। जिसमे उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 956 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और एक शतक निकला है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ