IND vs AUS : युजवेंद्र चहल बाहर, संजू सैमसन को मौका नहीं और सूर्यकुमार को कप्तानी.. नई टीम पर उठ रहे सवाल

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने संजू सैमसन और चहल को किया नजरअंदाज। फैंस हुए नाराज।

t20 series ind vs aus captain suryakumar yadav selectors ignore sanju samson yuzvendra chahal

Image Credit: News 24

IND vs AUS T20 Series: वनडे विश्व कप 2023 का अब अंत हो चुका है खिताब पर ऑस्ट्रेलिया ने 6वीं बार कब्जा किया। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है। इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों का आराम और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं जबसे इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तबसे टीम और सेलेक्टर्स पर काफी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें, इस सीरीज में युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया है और सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। अब सोशल मीडिया पर फैंस इस टीम को लेकर काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से नजरअंदाज सैमसन और चहल

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया है। इससे पहले भी कई सीरीज से संजू को बाहर रखा गया है। संजू ने साल 2015 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था लेकिन उन्हें अभी तक महज 24 टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला है। इस दौरान उनके बल्ले से 374 रन निकले है और उन्होंने एक शतक भी जमाया है। चाहे संजू कितना ही अच्छा प्रदर्शन कर ले लेकिन अगली सीरीज में उनको मौका मिलेगा या नहीं ये किसी को नहीं पता होता। लगातार संजू टीम से अंदर बाहर होते रहते है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सैमसन के आईपीएल में भी शानदार आंकड़े है। अब एक बार फिर से उनको चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है।

विज्ञापन

इसके अलावा टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक युडवेंद्र चहल को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से नजरअंदाज किया गया है। वनडे विश्व कप में भी चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था। बता दें, चहल ने टीम इंडिया के लिए 80 टी20 मैच खेले है इस दौरान उन्होंने 96 विकेट अपने नाम किए है।

विज्ञापन

इसके अलावा वनडे में भी चहल काफी किफायती गेंदबाजी करते है वनडे इंटरनेशनल में चहल 5 बार 4-4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। फिर भी उनको टी20 सीरीज से बाहर रखना कई सवाल खड़े कर रहा है। टीम में जगह न मिलने के बाद चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमे उन्होंने सिर्फ स्माइलिंग फेस वाली इमोजी को शेयर किया है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार को मिली टीम की कमान

जहां एक तरफ विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी लेकिन वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उनको कप्तान बना दिया गया। अब बहुत से क्रिकेट फैंस को ये बात भी पच नहीं रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ