PAK vs NZ: 'एंजॉय करो...', फाइनल में पहुंचने के बाद बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2022 Final PAK vs ENG Babar Azam
Edited By Pushpendra Sharma

T20 World Cup 2022 Final PAK vs ENG Babar Azam
नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में एक समय था जब पाकिस्तान की टीम भारत और जिम्बाब्वे से अपने पहले दो मुकाबले हार गई। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम समेत टीम के कई खिलाड़ियों की आलोचना शुरू हो गई थी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भी बाबर आजम पर जमकर बरसे और आज जब टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो वही आलोचक इसे एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। वक्त बदला, हालात बदले, जज्बात बदल गए…बाबर ने अब अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: मुश्किल है, लेकिन इसे चुनूंगा…दिनेश कार्तिक-ऋषभ पंत डिबेट पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान
दरअसल, टीम की सलामी जोड़ी बाबर और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बारे में सभी के मन में सवाल थे, लेकिन अहम मैच में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने आलोचकों को गलत साबित किया है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदने के बाद कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम के आलोचकों पर कटाक्ष किया।
Into the finals 💫
Pakistan were #InItToWinIt 👊@royalstaglil | #T20WorldCup pic.twitter.com/6suSuueNiK
— ICC (@ICC) November 9, 2022
जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान बाबर ने स्वीकार किया कि मल्टी नेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं थी। टीम भारत और फिर जिम्बाब्वे से हार गई, लेकिन फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ग्रुप स्टेज में अपने अगले तीनों मुकाबलों में तीनों टीमों को हराया। इधर, नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया तो पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बाबर ने कहा, “क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मुझे विश्वास था कि हम वापसी करेंगे। मैं टीम प्रबंधन का धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मेरा मनोबल ऊंचा रखा।”
Jubilation 🥳#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/kMAeYiDxgr
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 9, 2022
This is going to be a perfect meme material for a long time 🙈🙈#PakvsNz #T20WorldCup #T20Iworldcup2022 #NZvsPAK#T20WC2022 #BabarAzam𓃵 #BabarAzam pic.twitter.com/FVIDK5hWLF
— Mohammad Awais Akhtar (@iAwaisAkhtar) November 9, 2022
टूर्नामेंट के फाइनल के लिए कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान चाहे किसी भी टीम का सामना करे, टीम अपना 100% देगी। आलोचना पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने टीम के प्रदर्शन की निंदा की। “अगर कप्तान की आलोचना हो रही है, तो इसका मतलब है कि टीम की भी आलोचना हो रही है।” बाबर ने कटाक्ष करते हुए कहा, “आप वास्तव में आलोचना कर सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत होने से बचना चाहिए। आलोचकों को अब इसका आनंद लेना चाहिए क्योंकि टीम फाइनल में पहुंच गई है।”
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: