IND vs PAK: 'बड़ा मुकाबला होगा...,' रोहित शर्मा ने किया पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी का खुलासा

T20 world cup 2022 ind vs pak rohit sharma babar azam

T20 world cup 2022 ind vs pak rohit sharma babar azam

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हर बार ब्लॉकबस्टर होता है। खचाखच भरे स्टेडियम से लेकर लेकर टीवी और मोबाइल पर एक-एक पल को निहारते दर्शकों का रोमांच चरम पर होता है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी कैसा महसूस करते होंगे और उनकी क्या तैयारी होती है। इसका खुलासा भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। बीसीसीआई की ओर से जारी इंटरव्यू में हिटमैन ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा ब्लॉकबस्टर होता है। लोग यहां आकर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में रोमांच देखना चाहते हैं। घर में बैठे मैच देख रहे दर्शकों से लेकर स्टेडियम आया हर शख्स काफी उत्साहित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिविजुअल के तौर पर क्या योगदान 

रोहित ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला बड़ा मैच होगा क्योंकि हम इससे अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन हम इस मैच के लिए खुद को रिलेक्स रख रहे हैं। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि हमें एक इंडिविजुअल के तौर पर क्या योगदान देना है। यदि टीम का हर मेंबर खुद को शांत रखते हुए टीम के लिए योगदान देता है तो हम मुकाबले में काफी आगे रहेंगे।

हर टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार

कप्तान रोहित ने कहा- हम हर टीम के खिलाफ मुकाबले के लिए खुद को तैयार रख रहे हैं। ये नहीं कि हमारा फोकस सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल पर है, हमारा सामना जिस भी टीम से होगा हम उससे मिलने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी तैयारी सही दिशा में है।

विज्ञापन

कप्तान ने कहा- मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। मेरे लिए कप्तान रहते पहला वर्ल्ड कप है। मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं। दूसरी ओर यही हमारे लिए एक बड़ा मौका भी है, जिसमें हम एक टीम के तौर पर कुछ अलग और नया करके दिखा सकते हैं। हिटमैन ने कहा- वर्ल्ड कप तो वर्ल्ड कप है, लेकिन हम इसका हौवा नहीं बना रहे हैं। इसके बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं कर रहे। बस इसके लिए तैयार रहना है कि जिस दिन जो जरूरत हो, उसके लिए तैयार रहें।

विज्ञापन

नए खिलाड़ियों को मिल सकती है चुनौती 

कप्तान ने कहा- भले ही हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत ली हो, लेकिन वो होम ग्राउंड पर था। पता है कि ऑस्ट्रेलिया एक अलग चुनौती होगी। कुछ खिलाड़ी पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं आए हैं तो उनके लिए यहां की कंडीशन में अलग चुनौती मिल सकती है। परिस्थितयां अलग होंगी, लेकिन हमारे काफी पहले यहां आने का एकमात्र कारण यही था। टीम का हर खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ