सचिन तेंदुलकर वाली 'चोट' का शिकार हुए रवींद्र जडेजा! रिकवरी में लग सकते हैं कई महीने

Ravindra Jadeja Injury: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय रवींद्र जडेजा को अचानक चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. बाद में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने खुलासा किया कि वह ‘टेनिस एल्बो’ की समस्या से जूझ रहे हैं, वही चोट जिसने एक समय सचिन तेंदुलकर को भी काफी परेशान किया था.

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja Injury: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऐसी खतरनाक चोट लगी, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ा दी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय जडेजा अचानक रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. बाद में पता चला कि वह लंबे समय से ‘टेनिस एल्बो’ की समस्या से जूझ रहे हैं, वही चोट जिसने एक समय भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी काफी परेशान किया था. इस चोट ने सचिन के करियर को भी मुश्किल दौर में पहुंचा दिया था.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा को लगी खतरनाक चोट

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद रवींद्र जडेजा को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए राजस्थान की पारी को संभाला. जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 50 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन 8वें ओवर में उन्हें चोट के कारण मैदान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.

विज्ञापन

आठवें ओवर की आखिरी गेंद के बाद उन्हें अचानक दाईं कोहनी में तेज दर्द महसूस हुआ. इसके बाद टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और काफी देर तक उनकी जांच की गई. जब दर्द कम नहीं हुआ तो जडेजा को रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा. उस समय तक वह केवल 19 गेंदों में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. बाद में उन्हें ड्रेसिंग रूम में इलाज कराते हुए भी देखा गया.

सचिन तेंदुलकर को भी परेशान कर चुकी है यह चोट

जडेजा के मैदान से बाहर जाने के बाद कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले ने खुलासा किया कि उन्हें ‘टेनिस एल्बो’ की समस्या हुई है. क्रिकेट फैंस के लिए यह चोट कोई नई नहीं है, क्योंकि इसी समस्या के कारण सचिन तेंदुलकर को भी अपने करियर के दौरान लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा था. हालांकि, कुछ समय बाद जडेजा दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर लौट आए.

विज्ञापन

लेकिन वापसी के बाद वह पहले जैसी सहज बल्लेबाजी नहीं कर सके और दर्द के बीच संघर्ष करते नजर आए. आखिर में जडेजा 34 गेंदों पर 45 रन बनाकर बनाकर नाबाद लौटे. इसके अलावा, उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी की और मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी नजर आए.

क्या है टेनिस एल्बो?

टेनिस एल्बो कोहनी से जुड़ी एक आम, लेकिन दर्दनाक चोट है, जो हाथ और कलाई को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों तथा टेंडन्स पर लगातार दबाव पड़ने के कारण होती है. यह समस्या खास तौर पर क्रिकेट, टेनिस और अन्य ऐसे खेलों से जुड़े खिलाड़ियों में देखने को मिलती है, जिनमें हाथों का बार-बार इस्तेमाल होता है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी 2004-05 के दौरान इस चोट से जूझ चुके हैं. उस समय उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें बल्ला उठाने में भी परेशानी होती थी. आखिरकार उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसके बाद वह मैदान पर वापसी कर सके.

ये भी पढ़ें- खिलाड़ियों की आपसी दूरियों ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का IPL 2026 सीजन? सिर्फ हार्दिक नहीं, टीम से बाहर होंगे कई दिग्गज!

कितने समय में होती है रिकवरी?

फिलहाल जडेजा की चोट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, यदि टेनिस एल्बो की समस्या शुरुआती या हल्के स्तर की हो तो खिलाड़ी 3 से 6 सप्ताह के भीतर ठीक हो सकता है. वहीं, चोट गंभीर या लंबे समय से बनी हुई हो तो रिकवरी में 6 से 12 महीने तक का समय लग सकता है. कुछ मामलों में सर्जरी की आवश्यकता भी पड़ती है. सर्जरी के बाद खिलाड़ी को 6 से 12 सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

विज्ञापन

आमतौर पर पूरी तरह फिट होकर क्रिकेट के मैदान पर लौटने में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है. बता दें कि, जडेजा को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है. ऐसे में अब सभी की नजरें राजस्थान रॉयल्स और भारतीय क्रिकेट टीम के मेडिकल अपडेट पर टिकी होंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ