---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ये 5 बड़े अवॉर्ड्स, कुछ पर तो लग चुकी है मुहर

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स भले ही IPL 2026 के फाइनल में जगह नहीं बना पाई हो, लेकिन टीम के स्टार युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि वे इस सीजन अब भी कई बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: आईपीएल 2026 में शुक्रवार (29 मई) को दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया. राजस्थान की टीम भले ही फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही हो, लेकिन टीम के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में छाप छोड़ी है. 15 साल के वैभव इस सीजन खेले 16 मैचों में 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. यही वजह है कि टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी वैभन कई बड़े व्यक्तिगत अपने नाम कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन 5 अवॉर्ड्स के बारे में, जिन पर वैभव की मजबूत दावेदारी है.

1. सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में छक्कों का अंबार लगाया है और वह इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वैभव ने इस सीजन 72 छक्के जड़े हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर 43 छक्कों के अभिषेक शर्मा हैं, जबकि रजत पाटीदार 41 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. ऐसे में वैभव का यह अवॉर्ड जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

2. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

IPL 2026 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी सबसे अलग नजर आए. वैभव ने इस सीजन अपने तूफानी प्रदर्शन से सबको पछाड़ दिया है. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. ऐसे में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड के सबसे बड़े दावेदार वही हैं.

3. सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन

IPL में हर साल तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए दिया जाने वाला सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड भी वैभव की झोली में जा सकता है. उन्होंने पूरे सीजन 237.30 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिन एलन हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 214.11 रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL में बैक टू बैक खिताब जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बनेगी RCB? जानिए किन 2 टीमों ने किया है ये कारनामा

4. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में दिए जाने वाले मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) अवॉर्ड की रेस में भी वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं. उनके खाते में 436.5 MVP पॉइंट्स हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद कगिसो रबाडा के 408 पॉइंट्स हैं. यदि फाइनल में रबाडा कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो यह अवॉर्ड भी वैभव के नाम हो सकता है.

5. ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं. वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए हैं. उनके पीछे शुभमन गिल 722 रन और साई सुदर्शन 710 रन के साथ मौजूद हैं. फाइनल में गिल को वैभव से आगे निकलने के लिए 55 रन और सुदर्शन को 67 रन बनाने होंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो ऑरेंज कैप भी वैभव के नाम रहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कप्तानी के लिए इन 5 नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री करा सकती है मुंबई इंडियंस, ट्रेड कराने पर रहेगा फोकस!

    First published on: May 30, 2026 04:52 PM

    End of Article

    About the Author

    Sanjeet

    संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

    Read More
    ---विज्ञापन---
    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola