सीनियर्स की टीम इंडिया ‘लिस्ट’ में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम, सिलेक्टर्स ने BCCI को भेजी खिलाड़ियों की सूची!

Asian Games Probables: सितंबर 2026 में एशियन गेम्स का आयोजन होना है. इसके लिए BCCI ने प्लानिंग शुरू कर दी है. संभावित खिलाड़ियों की एक लिस्ट सामने आ रही है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव का टीम इंडिया में डेब्यू करीब

Asian Games Probables: वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे हैं. अब लग रहा है कि टीम इंडिया में उनका डेब्यू भी ज्यादा दूर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने उन्हें टी20 टीम में शामिल करने की योजना शुरू कर दी है. एशियन गेम्स के लिए चयनकर्ताओं ने एक संभावित लिस्ट तैयार की है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है. हैरान करने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव को इस सूची में जगह नहीं मिली है, जो संकेत देता है कि उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

एशियन गेम्स के लिए BCCI का खास प्लान

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने 30 खिलाड़ियों की एक लिस्ट तैयार की, जिनमें से सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना जाएगा. BCCI की इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है. सीनियर खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज को 30 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया.

विज्ञापन

एशियन गेम्स में टीम इंडिया के स्क्वाड के लिए संभावित नाम

हार्द‍िक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, श‍िवम दुबे, तिलक वर्मा, प्रस‍िद्ध कृष्णा, रव‍ि ब‍िश्नोई, रिंकू सिंह, अभ‍िषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, ध्रुव जुरेल, हर्ष‍ित राणा, नीतीश रेड्डी, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, हर्ष दुबे, व‍िप्रज न‍िगम और वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी!

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह अब खतरे में नजर आ रही है. IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सूर्या के भारत के कप्तान बने रहने पर सवाल उठ रहे थे. ऐसा लग रहा है कि चयनकर्ताओं ने भी यादव से आगे बढ़कर नए कप्तान के साथ एशियन गेम्स में उतरने का मन बना लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ