RCB फैंस के सेलिब्रेशन पर लगा बैन! IPL 2026 फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Benglauru Police Bans Public Celebration: IPL 2026 के फाइनल में RCB और GT की भिड़ंत होने जा रही है. इस मैच से पहले RCB फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बेंगलुरु में सेलिब्रेशन पर बैन लग चुका है.

Benglauru Police Bans Public Celebration

RCB फैंस के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस का एक्शन

Benglauru Police Bans Public Celebration: IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होने जा रही है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. RCB के पास लगातार दूसरे साल ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस सालों से ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे और IPL 2025 में उनकी इच्छा पूरी हुई. RCB के पास ट्रॉफी जीतकर अपने फैंस को डबल गिफ्ट देने का मौका है. हालांकि, बेंगलुरु के प्रशंसक जीत सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे.

विज्ञापन

बेंगलुरु में सेलिब्रेशन पर पुलिस ने लगाया बैन

RCB के IPL 2026 फाइनल में खेलने से पहले बेंगलुरु पुलिस ने बड़ा ऐलान किया है. पिछले साल पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा करने के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने सेलिब्रेशन का आयोजन किया था. इसी बीच स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी और 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसे बाद में RCB की गलती और पुलिस की लापरवाही माना गया था.

विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस इस साल कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है. इसी वजह से उन्होंने एक एडवाइजरी जारी कर दी है और नागरिकों से अनुशासन एवं शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है. बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि वो अप्रिय घटनाओं, ट्रैफिक जाम और कानून-व्यवस्था में खलल से बचने के लिए सेलिब्रेशन पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. एडवाइजरी के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर जश्न नहीं मनाने का निर्देश जारी किया गया है.

विज्ञापन

बाइक रैली और पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध

पुलिस ने मैच देखने के लिए लगने वाली बड़ी LED स्क्रीन पर भी रोक लगा दी है. पुलिस ने आग्रह किया है कि मॉल, पब और अन्य जगहों पर आम नागरिकों के लिए लाइव प्रसारण का आयोजन न किया जाए. पटाखे फोड़ने और बाइक रैली पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करना और लड़ाई-झगड़ों में पड़ना सख्त कार्रवाई को न्योता दे सकता है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से बाहर होने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप, जानिए कैसा बन रहा समीकरण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ