---विज्ञापन---

IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस नए रोल में ‘बेबी बॉस’ आएंगे नजर  

IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर उनका सफर खत्म कर दिया. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी का भी आईपीएल 2026 में सफर खत्म हुआ. हालांकि उसके फौरन बाद ही इस 15 वर्षीय स्टार को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि वो फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सके. राजस्थान रॉयल्स को मिली सफलता में सबसे बड़ा योगदान 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रहा है. सूर्यवंशी ने इस सीजन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके सभी को अपना फैन बना लिया है. राजस्थान के लिए टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. बेबी बॉस इसी के साथ नए रोल में नजर आ सकते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी झारखंड के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ सकते हैं. जिसके ऐलान कुछ खुद झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी ने किया है. इरफान अंसारी वैभव सूर्यवंशी को झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहते हैं. जिसके बारे में बताते हुए डॉ इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा. साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा. वैभव, भले ही तुम्हारी टीम (राजस्थान रॉयल्स) मुकाबला हार गई हो पर तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर वाली ‘चोट’ का शिकार हुए रवींद्र जडेजा! रिकवरी में लग सकते हैं कई महीने

राजस्थान रॉयल्स के नए स्टार हैं सूर्यवंशी 

सीजन 19 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 48.50 की शानदार औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा है. जिसके कारण ही वो ऑरेंज कैप की रेस में आगे नजर आ रहे हैं. इस सीजन में वैभव ने 63 चौके और 72 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. सूर्यवंशी ने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है. आईपीएल 2026 के बाद वो इंडिया ए के लिए वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं उसके बाद उन्हें एशियन गेम्स के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम में भी मौका मिल सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB फैंस के सेलिब्रेशन पर लगा बैन! IPL 2026 फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने उठाया चौंकाने वाला कदम

First published on: May 30, 2026 03:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola