शुभमन गिल ने शतक ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा, धोनी-पाटीदार सब पीछे छूटे
IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोककर इतिहास रच दिया. गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, बल्कि आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.
IPL 2026 GT vs RR Qualifier-2, Shubman Gill: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस को फाइनल का टिकट दिला दिया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस अहम मुकाबले में गिल ने 53 गेंदों पर 104 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस धमाकेदार पारी के साथ गिल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. गिल ने IPL इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था.
IPL प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल
मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. गिल ने 53 गेंदों पर 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के भी जड़े. इस शतक के साथ ही गिल आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इससे पहले किसी भी टीम के कप्तान ने प्लेऑफ में शतक नहीं लगाया था.
प्लेऑफ में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास
इस शतक के साथ ही शुभमन गिल अब आईपीएल प्लेऑफ में एक से अधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जो आज भी आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. 26 साल के गिल का यह IPL करियर का पांचवां शतक रहा.
IPL प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज शतक
गिल ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज शतक है. उन्होंने रजत पाटीदार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था. साथ ही वह आईपीएल प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.
प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी
इतना ही नहीं, गिल अब प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड रजत पाटीदार के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 93 रन बनाए थे. गिल ने अपनी 104 रनों की पारी के साथ RCB कप्तान को पीछे छोड़ दिया.
राजस्थान के खिलाफ इस शतकीय पारी के बाद शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. गिल ने अब तक प्लेऑफ की 13 पारियों में 581 रन बनाए हैं. उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 23 पारियों में 523 रन दर्ज हैं. हालांकि, इस लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना काबिज हैं, जिन्होंने 24 पारियों में 714 रन बनाए थे.

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़/खेल/शुभमन गिल ने शतक ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा, धोनी पाटीदार सब पीछे छूटे
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.