T20 Blast: बल्लेबाज ने बालकनी में ठोका छक्का, बाल-बाल बच गई महिला, देखें वीडियो

T20 Blast David Payne Six

T20 Blast David Payne Six

विज्ञापन

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में सामने आया। यहां एक बल्लेबाज ने इतना लंबा छक्का ठोका कि बॉल पास में बने फ्लैट की बालकनी में पहुंच गई। गनीमत ये रही कि गेंद से महिला को चोट लगती उससे पहले ही उनके पार्टनर ने कैच लपक लिया।

ब्रिस्टल में खेला गया मुकाबला

ये नजारा ग्लूस्टरशर और केंट के बीच खेले गए विटेलिटी ब्लास्ट मुकाबले के दौरान नजर आया। ये मैच ब्रिस्टल में खेला गया। ब्रिस्टल के इस मैदान के एक तरफ अपार्टमेंट बने हुए हैं, जहां लोग बालकनी में बैठकर मैच का लुत्फ लेते नजर आते हैं। 19 ओवर में ग्लूस्टरशर ने 9 विकेट पर 127 रन बना लिए थे। अगले ओवर में डेविड पायने स्ट्राइक पर आए जबकि गेंद ग्रांट स्टीवर्ट के हाथों में थी।

विज्ञापन

अपार्टमेंट की बालकनी में पहुंच गया छक्का

पायने ने पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। अब अगली गेंद पर उन्होंने बल्ले का मुंह खोला और गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ये छक्का इतनी लंबा था कि सीधा पास में बने अपार्टमेंट की बालकनी में पहुंच गया। बालकनी में एक महिला फैन बैठकर मैच देख रही थी, गेंद से महिला को चोट लगती, इससे पहले ही उनके पार्टनर ने गेंद को लपककर इस अनहोनी को टाल दिया।

विज्ञापन

केंट ने जीता मुकाबला

हालांकि पायने अगली ही गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लूस्टरशर ने 20 ओवर में 137 रन बनाए। केंट ने 18 गेंद पहले ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केंट की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेनियल बेल-ड्रमंड ने बनाए। उन्होंने नाबाद 56 रन जड़े। उनके अलावा जॉर्डन कॉस ने नॉट आउट 31 रन ठोके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ