ऐश्वर्या राय पर अब्दुल रज्जाक के बयान से भड़के शोएब अख्तर, पास बैठे लोगों को सुनाई खरी-खोटी

Shoaib Akhtar Criticize Abdul Razzaq Statement on aishwarya Rai: पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रज्जाक के बयान की आलोचना की है। 

Shoaib Akhtar criticize Abdul Razzaq statement on aishwarya rai Target Shahid Afridi Umar Gul

Shoaib Akhtar criticize Abdul Razzaq statement on aishwarya rai Target Shahid Afridi Umar Gul

विज्ञापन

Shoaib Akhtar Criticize Abdul Razzaq Statement on aishwarya Rai: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर दिए अपने विवादित बयान की वजह से आलोचना का सामना कर रहे हैं। रज्जाक के बयान पर काफी बवाल हो रहा है। दरअसल, हाल ही कराची में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के लिए पीसीबी को दोषी ठहराते हुए तंज किया। उन्होंने कहा कि ”ऐश्वर्या राय से शादी करने से कभी नेक और गुणवान बच्चा पैदा नहीं होगा।”

पीसीबी की नीयत भी ऐसी है। इसलिए आपको पहले अपनी नीयत ठीक करनी होगी। रज्जाक इस बयान पर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी उनके इस बयान की आलोचना की है।

विज्ञापन

एक्स पर अख्तर ने लिखा- ”मैं रज्जाक द्वारा किए गए अनुचित मजाक/तुलना की भरसक निंदा करता हूं। किसी भी महिला का इस तरह अपमान नहीं होना चाहिए। उनके पास बैठे लोगों को हंसने और तालियां बजाने के बजाय तुरंत आवाज उठानी चाहिए थी।”

विज्ञापन

दरअसल, जब रज्जाक ये कमेंट कर रहे थे तो उनके पास शाहिद अफरीदी समेत बाकी प्लेयर भी मौजूद थे। अख्तर शायद अफरीदी और दूसरे प्लेयर्स की भी आलोचना कर रहे थे।

अफरीदी बोले- रज्जाक को माफी मांगने के लिए कहूंगा

हालांकि इस बीच अफरीदी का भी बयान सामने आया है। अफरीदी कार्यक्रम में रज्जाक के पास बैठे थे। जैसे ही रज्जाक ने विवादित बयान दिया गुल और अफरीदी ताली बजाकर हंसने लगे। अफरीदी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा- रज्जाक की वो बात मेरी समझ में नहीं आई। मैं वैसे ही हंस रहा था। जब मैं घर गया तो किसी ने मुझे वो क्लिप भेजी। मैं रज्जाक से माफी मांगने के लिए कहूंगा। ऐसा मजाक नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

रज्जाक के बयान की वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भी आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर कहा- एक भारतीय अभिनेत्री पर अब्दुल रज्जाक की अपमानजनक टिप्पणी और उसके बाद साथी क्रिकेटरों की खिलखिलाहट दर्शाती है कि पाकिस्तान खुद एक सड़ी हुई ‘विचारधारा’ है, जो मानसिक रूप से विकलांग संतान पैदा कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ