Rohit Sharma Speaks on World Cup Final Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। एक वनडे मैच में 100 ओवर होते हैं जबकि यह टेस्ट मैच ही 107 ओवर में खत्म हो गया। टेस्ट इतिहास का यह सबसे छोटा मुकाबला रहा है। न्यूलैंड्स की पिच को लेकर भी लोग कई सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा ने इस मैच के बाद वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की पिच को भी याद किया।
रोहित शर्मा ने ICC पर उठाया सवाल
आपको बता दें कि फाइनल मैच की पिच पर कई सवाल उठ रहे थे। आईसीसी ने इस पिच को औसत से भी कम आंका था। हालांकि, उस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने शतक लगाया था और अपनी टीम को छठी बार चैंपियन बनाया था। यही सवाल रोहित शर्मा ने उठाया है। उनका कहना है कि जिस पिच पर एक बल्लेबाज शतक लगा रहा है तो वो खराब कैसे हो सकती है।
क्या बोले रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने कहा,’मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वर्ल्ड कप फाइनल की पिच को औसत से कम कैसे रेट किया जा सकता है। जिस पिच पर कोई बल्लेबाज शतक लगा रहा है तो वो पिच Poor (खराब) कैसे हो सकती है?’ साथ ही केपटाउन की पिच को लेकर वो बोले कि मुझे ऐसी पिचों (केपटाउन जैसी पिच) पर खेलने से कोई दिक्कत नहीं है, अगर लोग भारत में आकर वहां की पिचों को लेकर अपना मुंह बंद रखें और कोई शिकायत ना करें।
केपटाउन टेस्ट में शानदार जीत को लेकर भी रोहित शर्मा बोले कि यह जीत शानदार रही। सेंचुरियन में मिली हार के दौरान हुई गलतियों से हमने सीखा। हमने शानदार वापसी की और खासतौर से गेंदबाजों ने सीखा। यहां कंडीशन्स आसान नहीं थीं लेकिन गेंदबाजों ने इनका भरपूर फायदा उठाया। पिछले कुछ सालों में हमने भारत के बाहर अच्छा क्रिकेट खेला है। पिछले 4-5 साल में हम एक अच्छी ट्रैवेलिंग टीम बन गए हैं। इस प्रदर्शन से हम पॉजिटिव चीजें लेंगे। हमें सीरीज जीतना चाहिए था लेकिन हमेशा सबकुछ नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: किसे मिला ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड? एक नहीं 2 खिलाड़ियों का आया नाम
यह भी पढ़ें- WTC Points Table: टीम इंडिया बनी नंबर 1, ऐतिहासिक जीत से भारत को डबल फायदा
संबंधित खबरें
रहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
2 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
33 mins agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
48 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
3 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines