सुखोई, तेजस, किरण…, पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम, एयर शो में दिखा अनोखा संगम

पीएम मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नमो घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के एयर शो में आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखा.

pm modi

पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी में एयरशो देखा. (Photo: ANI)

पीएम मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नमो घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के एयर शो में आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखा. वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित वायुसेना के कार्यक्रम ‘विंग्स ओवर गंगा’ के दौरान पीएम मोदी वायुसेना की टोपी पहने और काला चश्मा लगाए नजर आए. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

विज्ञापन

वायुसेना का शानदार करतब

वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि एयर शो के दौरान तीन किरण विमानों ने V के आकार में उड़ान भरते हुए आसमान में तिरंगे के रंगों की छटा बिखेरी. वहीं, ‘ओंकार’ की आकृति बनाते हुए एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर उड़ान भरी. पीएम मोदी वायुसेना के इस एयर शो के तीसरे और आखिरी दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नमो घाट पहुंचे. उनके आगमन पर काशीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला. वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि हवाई प्रदर्शन में सुखोई-30 MKI और स्वदेशी तेजस जैसे विमानों ने हिस्सा लिया. सूर्य किरण हवाई करतब दल ने आसमान में सटीक आकृतियां बनाकर और कॉर्डिनेटेड उड़ान का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया जबकि सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल ने अपने हवाई करतबों से लोगों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

दर्शकों में दिखा उत्साह

एक घंटे से ज्यादा समय तक चले इस एयर शो के दौरान जब वायु योद्धाओं ने विमानों की वापसी उड़ान के जरिए आसमान में राष्ट्रीय ध्वज की आकृति बनाई, तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. इस दौरान समारोह स्थल पर वंदे मातरम के स्वर गूंज उठे. राफेल, सुखोई, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायुसेना की क्षमता का प्रदर्शन किया. भारतीय वायुसेना के शानदार एयर शो के दौरान वाराणसी के आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. गंगा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत घाटों की शांत पृष्ठभूमि के बीच सैन्य विमानों की गर्जना ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय गौरव और उत्साह से भर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ