मोहम्मद शमी OUT, मयंक यादव IN…अजिंक्य रहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन

अगले साल 2 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने वर्ल्ड के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुना है. उन्होंने एक दिग्गज खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं दी है.

ICC ODI World Cup 2027

रहाणे ने किया पांच गेंदबाजों का चुनाव (Photo: ANI)

ICC ODI World Cup 2027: अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है. सभी टीमें तैयारी में लग गई हैं. हाल ही में इसका शेड्यूल भी सामने आया. ये टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा. इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं. अफ्रीका में ज्यादा मैच रखे गए हैं. खैर भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा ये सबसे बड़ा सवाल है. कुछ नाम तो पक्के लग रहे हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने वनडे वर्ल्ड के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुन लिया है. हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं दी है.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने किन गेंदबाजों को दी जगह?

सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. उसमें अजिंक्य रहाणे ने वनडे वर्ल्ड के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुना. उन्होंने सबसे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम लिया. इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और मयंक यादव का नाम लिया. वो चाहते हैं कि मयंक का वर्ल्ड कप में डेब्यू हो. मोहम्मद शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप में गजब की गेंदबाजी कर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाया था. मौजूदा समय में भी वो काफी चर्चा में चल रहे हैं. लगातार तगड़ी परफॉर्मेंस से वो टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्हें इग्नोर किया जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह दी जाएगी. हालांकि रहाणे उन्हें टीम मे शामिल नहीं करना चाहते हैं.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों में उन्हें जगह मिली. इससे पहले विंडीज के खिलाफ बेंगलुरु मुकाबले के लिए भी उन्हें टीम में रखा गया. रहाणे ने उनकी नाम भी नहीं लिया. भुवी ने पिछले कुछ सालों में गजब की गेंदबाजी कर खुद को साबित किया है. साउथ अफ्रीका की पिचों पर वो अपनी स्विंग से कमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

किसके साथ होगा भारत का पहला मैच?

वनडे वर्ल्ड कप में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर होंगी. कोहली ने कह दिया है कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है. साथ ही साथ उन्होंने ये भी बता दिया है कि अगले साल का वर्ल्ड कप उनका आखिरी होगा. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को करेगा. टीम इंडिया की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होने वाली है. इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ