IND vs SA: केपटाउन में रोहित की सेना ने रचा इतिहास, 31 साल का खत्म हुआ इंतजार

India vs South Africa Capetown Test: भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट में जीत के साथ 31 साल का इंतजार खत्म किया और न्यूलैंड्स में पहली जीत दर्ज की।

India vs South Africa Capetown Test Team India First Ever Victory in Newlands

India vs South Africa Capetown Test Team India First Ever Victory in Newlands (Image Credit- News24)

India vs South Africa Capetown Test: भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवा दिया। दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया हारकर पिछड़ गई थी। अब यहां 7 विकेट से शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में खुद को हार से बचाया। इस सीरीज में भले भारतीय टीम को जीत नहीं मिली और एक बार फिर अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया। लेकिन केपटाउन में इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। साथ ही केपटाउन में यह पहला मौका है कि सिर्फ भारत ही नहीं किसी एशियाई टीम ने अफ्रीका को यहां टेस्ट मैच हराया है।

विज्ञापन

केपटाउन में लहराया तिरंगा

क्योंकि 1993 के बाद अब भारतीय टीम पहली बार यहां जीत पाई है। यानी तीन दशक का यहां जीत का इंतजार खत्म हुआ है। भारतीय टीम ने यहां पहला टेस्ट 2 जनवरी 1993 में खेला था और गंवाया था। उसके बाद से यहां टीम ने कुल 6 मैच खेले थे जिसमें से चार में उसे हार मिली थी और दो मैच ड्रॉ हुए थे। अब सातवें टेस्ट मैच में इस मैदान पर पहली बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। इस तरह भारतीय टीम ने यहां केपटाउन का घमंड तोड़ा और इस मैदान पर तिरंगा लहराते हुए पहली टेस्ट जीत अपने नाम कर ली।

विज्ञापन

केपटाउन में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट का रिकॉर्ड

विज्ञापन
  1. साल 1993 – टेस्ट मैच ड्रॉ
  2. साल 1997 – भारत को 282 रन से मिली हार
  3. साल 2007 – भारत 5 विकेट से हारा
  4. साल 2011 – मैच ड्रॉ पर हुआ समाप्त
  5. साल 2018- भारत 72 रन से हारा
  6. साल 2022- भारत को 7 विकेट से मिली हार
  7. साल 2024- भारत को 7 विकेट से मिली जीत

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट 15 रन देकर लिए और पूरी अफ्रीका की टीम 55 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए और 98 रन की लीड ली। दूसरी पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल किया और 6 विकेट लिए। इस पारी में अफ्रीका की टीम 176 रन पर ढेर हो गई। भारत को मिला 79 रनों का लक्ष्य जो उसने 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ