नशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'

नशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’

NCB

मोदी सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. CREDIT: X ( @AmitShah ) / AI

मोदी सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. गृह मंत्रालय ने नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ शुरू किया. गृह मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज में कहा है, ”मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा प्रहार करते हुए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ शुरू किया है. इसके तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई नशीले पदार्थों के प्रति मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के मुताबिक की गई है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने तीर्थ यात्रा से की ‘मन की बात’ की तुलना, खेती-बाड़ी में सुधार और नदियों को लेकर जताई चिंता

विज्ञापन

क्या है मकसद?

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया, ”ये दृष्टिकोण सिर्फ नशीले पदार्थों की बरामदगी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, उनके पूरे नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति की ओर एक बड़ा बदलाव है. असम, मिजोरम और मणिपुर में फैले अंतरराष्ट्रीय नार्को-फाइनेंशियल सिंडिकेट के खिलाफ यह एक बड़ा और मल्टी-एजेंसी कैंपेन था. ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट (2026-2029)’ के मुताबिक, ये ऑपरेशन सिर्फ बरामदगी तक सीमित ना रहकर, नेटवर्क को नष्ट करने और वित्तीय तंत्र को तोड़ने पर केंद्रित है, ताकि इन अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट्स को जड़ से खत्म किया जा सके.”

अमित शाह ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, ”नशीले पदार्थों के खिलाफ मोदी सरकार का कड़ा प्रहार जारी है. हमारी एजेंसियों ने 23 अक्टूबर को असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन के दौरान 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला, 1424 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ