IND vs NZ: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, अपनी बारी का करना होगा इंतजार

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज अब तक बहुत ही रोमांचक रहा है. भले ही टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले जीते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड ने भी कड़ी चुनौती पेश की है. जिसके कारण ही अब सभी की नजरें तीसरे मुकाबले पर भी टिकी हुई हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team तीसरे टी-20 मुकाबले में दर्ज करना चाहेगी बड़ी जीत (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में ही सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया पूरा दबाव भी खत्म करना चाहेगी. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में 5 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे 2 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को तीसरे टी-20 मुकाबले में भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. फिलहाल नीतीश कुमार रेड्डी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें ही टीम मैनेजमेंट बैक करना चाहेगी. दुबे को फिलहाल न्यूजीलैंड में खेलने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. दुबे भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव 3 / 6

स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी दूसरे टी-20 मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. अब वो तीसरे टी-20 मैच में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं. दूसरे टी-20 मुकाबले में प्रिंस यादव ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें ही बैक करेगी. मयंक फिलहाल बेंच पर बैठने वाले हैं.  (Pic Credit- ANI)

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती 4 / 6

स्पिन सुपरस्टार वरुण चक्रवर्ती को भी अब तक प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. टीम मैनेजमेंट नमन धीर पर बहुत ज्यादा भरोसा जता रही है. जिसके कारण ही तीसरे टी-20 मुकाबले में भी धीर को ही मौका दिया जाने वाला है. वरुण चक्रवर्ती को भी अपनी बारी का फिलहाल इंतजार करना होगा. चक्रवर्ती लंबे समय से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. (Pic Credit- Varun Chakravarthy Instagram) 

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 5 / 6

अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को भी बेंच पर ही बैठना पड़ रहा है. कुलदीप यादव को टीम मैनेजमेंट अब तक मौका नहीं दे रही है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर स्पिन ऑलराउंडर को न्यूजीलैंड में खिलाना चाहते हैं. जिसके कारण ही तीसरे टी-20 मुकाबले में भी अक्षर पटेल को ही मौका मिलने वाला है.  (Pic Credit- kuldeep yadav Instagram) 

कुमार कुशाग्र

कुमार कुशाग्र 6 / 6

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. कुशाग्र को फिलहाल डेब्यू का मौका नहीं मिलने वाला है. टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन की जगह प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है. तीसरे टी-20 मुकाबले में भी सूर्यवंशी को ही मौका मिलने वाला है. ऐसे में कुमार कुशाग्र को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.  (Pic Credit- BCCI X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन