News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND Vs SA, Who became the ‘Player of the Series’?: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्त हो गया है। ब्लू टीम के नजरिए से यह दौरा काफी अहम रहा। टीम इंडिया ने टी20 और टेस्ट सीरीज को बराबरी के साथ समाप्त किया। वहीं वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
टेस्ट सीरीज के दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खासकर गेंदबाजों का तो जलवा रहा। विपक्षी टीम की तरफ से कगिसो रबाडा शानदार लय में नजर आए। वहीं भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
Bumrah and Elgar won Player Of The Series award…!!! pic.twitter.com/qU9vXZSWNQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 4, 2024
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: केपटाउन में विराट कोहली और शुभमन गिल ने किया गरबा! वायरल हुआ VIDEO
बल्लेबाजी के दौरान अफ्रीकी टीम की तरफ से डीन एल्गर और एडन मार्क्रम का बल्ला जमकर चला और भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल और विराट कोहली ने खूब रन बनाए। फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए किस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है। अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के लिए दो खिलाड़ियों को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है। इसमें अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। डीन एल्गर ने पूरे मैच के दौरान सर्वाधिक 201 रन बनाए। वहीं जसप्रीत बुमराह को टूर्नामेंट के दौरान 12 सफलता हाथ लगी। दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए मोहम्मद सिराज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।