NZW vs SLW: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, चमारी अटापट्टू- मंडावी ने 143 रन ठोक बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

NZ vs SL 3rd T20I Srilanka Win
Edited By Bhoopendra Rai

NZ vs SL 3rd T20I Srilanka Win
NZW vs SLW: श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने 12 जुलाई को कमाल कर दिया। कोलंबो में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने 10 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया। ये एक रिकॉर्ड जाती है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब श्रीलंका की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 में हराया है। इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता मंडावी ने 143 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की है।
सबसे पहले मैच की बात करते हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सोफिया डेवाइन ने 46 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 37 रन बनाए। श्रीलंका के लिए इनोका रनावीरा ने 4 ओवर में 15 रन देकर बेस्ट गेंदबाजी की।
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1679027477417717760?s=20
141 रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंका ने कमाल की शुरुआत की। कप्तान चमारी अटापट्टू ने बेखौफ अंदार में बैटिंग की और इस टारगेट को महज 14.3 ओवर में ही चेज कर डाला। सलामी जोड़ी के बीच 143 रनों की साझेदारी हुई है। हर्षिता मंडावी ने 40 गेंद पर 49 जबकि चमारी अटापट्टू ने 47 गेंद पर 80 रन बनाए। तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पहले दो मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुकी थी, लेकिन आखिरी मैच में शानदार जीत दर्ज कर उसने अपनी लाज बचा ली है।
टी20 में श्रीलंका के लिए चमारी अटापट्टू और हर्षिता मंडावी ने सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 143 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड हर्षिता मंडावी और निलाक्षी डी सिल्वा के नाम था, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 12 फरवरी साल 2023 में 104 रनों की साझेदारी की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: