Irfan Pathan Dance Video: एयरपोर्ट पर इरफान पठान का धांसू डांस, देखकर आप भी हो जाएंगे फैन
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Irfan Pathan Dance Video: टीम इंडिया के पूर्व स्टार आलराउंडर इरफान पठान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर गजब का डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में वह अपने भतीजे के डांस के कुछ स्टेप्स सीख रहे हैं। इरफान का डांस देख फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद से ही फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो में इरफान पठान अपने बड़े भाई यूयुफ पठान के बेटे आयन पठान के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक स्टेप्स दिखाए। इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान ने कैप्शन में लिखा कि मुझे अपने कुछ डांस मूव्स सीखा रहा है। खास बात ये है कि इस वीडियो को 46 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
इरफान पठान एक बढ़िया आलराउंडर रहे। उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। फिलहाल वह इस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर की भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभा रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट में 1105 रन बनाने के साथ 100 विकेट ले चुके हैं। 120 वनडे में 1544 रन बनाने के साथ 173 विकेट ले चुके हैं। 24 टी20 में इरफान ने 1139 रन बनाए और 28 विकेट लिए।
इरफान पठान 20 जुलाई से जिम्बाबवे में होने वाले टी10 लीग में खेलते दिखेंगे। युसूफ पठान और इरफान पठान दोनों ही इस लीग का हिस्सा हैं। इस टी10 लीग में कुल 5 टीमें और 24 मैच खेले जाएंगे। लीग का अंतिम मुकाबला 29 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस लीग में सिर्फ इरफान ही नहीं बल्कि पार्थिव पटेल, एस श्रीसंत, रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे खिलाड़ी भी जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: