IPL 2023: इस टीम और क्रिकेटर को पसंद करती हैं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

IPL 2023 Rashmika Mandanna Virat Kohli

IPL 2023 Rashmika Mandanna Virat Kohli

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की शुरुआत मार्च में अहमदाबाद में एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई थी। जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने इस मौके पर शानदार परफॉर्मेंस देकर महफिल लूट ली थी। स्टार एक्ट्रेस ने फिल्म “पुष्पा: द राइज” के गीत “सामी” पर एंट्री ली और जब उन्होंने “पुष्पा” के “श्रीवल्ली” और “आरआरआर” के “नाटू नाटू” सॉन्ग्स पर डांस किया, तो भीड़ चीयर करने लगी। स्टार-स्टडेड इवेंट में साथी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और स्टार गायक अरिजीत सिंह ने भी प्रस्तुति दी। क्रिकेट के सबसे बड़े ईवेंट में रश्मिका की मौजूदगी बेहद खास बन गई थी। उद्घाटन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ था।

विज्ञापन

विराट कोहली फेवरेट क्रिकेटर 

अब रश्मिका मंदाना ने अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम और क्रिकेटर का खुलासा किया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट़्स पर कहा- आरसीबी। मैं बैंगलोर से हूं। हम इस साल ट्रॉफी जीतने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल आरसीबी को खेलते हुए देख सकती हूं।” जब उनसे उनके पसंदीदा आईपीएल क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- विराट सर। वह स्वैगर और शानदार हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: कॉमेंट्री कर रहा ये दिग्गज बीच सीजन में RCB से जुड़ा, अब मैदान पर बरसाएगा चौके-छक्के

और पढ़िए – IPL 2023: 9 में से 6 हार के बाद प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है KKR, जानिए समीकरण

LSG vs RCB मैच का हाल 

आरसीबी ने सोमवार को लखनऊ में LSG के खिलाफ अपना मुकाबला खेला। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए। ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली ने 30 गेंदों में 3 चौके ठोक 31 रन बनाए। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी खराब साबित हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ