ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम भी 265 रन ही बना सकी. इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सुर्यांश शेगडे सिर्फ 7 रन ही बना सके और भारतीय टीम 9 रन से हार गई. यह भारत की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार रही. पिछले मैच में भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
Sri Lanka A win a closely-contested match in the Super Over.India A will now turn their focus towards the match against Afghanistan A on Wednesday.Scorecard ▶️ https://t.co/KmJXXWN9lm#slavinda | #trinationseries pic.twitter.com/bg1IO1tFXO— BCCI (@BCCI) June 15, 2026









