इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आई है.

Team India

Team India

India vs England ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां टीम 5 टी20I और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. 1 से 11 जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अब फैंस की नजरें भारतीय वनडे टीम के ऐलान पर टिकी हैं. इंग्लैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसी बीच इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम ऐलान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए कब होगा भारतीय वनडे टीम का ऐलान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान इसी सप्ताह होने की संभावना है. बीसीसीआई इसी सप्ताह के अंत में भारतीय वनडे टीम की घोषणा कर सकती है. इंग्लैंड वनडे सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं, टीम चयन के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर चयनकर्ताओं की खास नजर रहेगी. विराट और हार्दिक चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि रोहित शर्मा की खराब फॉर्म लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, बताया कैसे हुई असली चूक

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हैं विराट कोहली

विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हैं. वहीं हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण टीम से दूर हैं. हालांकि, हार्दिक फिटनेस हासिल करने के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम चरण की ट्रेनिंग और ड्रिल्स के दौरान उनके पैर में फिर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें कुछ और सप्ताह क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं.

चयनकर्ता चाहेंगे कि विराट और हार्दिक जल्द पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करें, ताकि मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन तैयार कर सके. अफगानिस्तान सीरीज में विराट की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका दिया गया है, जबकि हार्दिक की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को आजमाया जा रहा है. मौजूदा समय में रेड्डी को हार्दिक का सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है. ऐसे में चयनकर्ता हार्दिक को वापसी के बाद पर्याप्त मौके देना चाहेंगे, वहीं नीतीश को भी भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

भारत का इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे कुल 8 मुकाबले खेलेगी. दौरे की शुरुआत 1 जुलाई को पहले टी20 मुकाबले से होगी. इसके बाद दूसरा, तीसरा और चौथा टी20 मैच क्रमशः 4, 7 और 9 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 11 जुलाई को होगा. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचस्थानसमय (स्थानीय)
1 जुलाई 2026 (बुधवार)इंग्लैंड vs भारत, पहला T20Iरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीटरात 10 बजे
4 जुलाई 2026 (शनिवार)इंग्लैंड vs भारत, दूसरा T20Iएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
7 जुलाई 2026 (मंगलवार)इंग्लैंड vs भारत, तीसरा T20Iट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघमरात 10:00 बजे
9 जुलाई 2026 (गुरुवार)इंग्लैंड vs भारत, चौथा T20Iकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टलरात 10:00 बजे
11 जुलाई 2026 (शनिवार)इंग्लैंड vs भारत, पांचवां T20Iद रोज़ बाउल, साउथेम्प्टनशाम 7:00 बजे
14 जुलाई 2026 (मंगलवार)इंग्लैंड vs भारत, पहला ODIएडजबेस्टन, बर्मिंघमदोपहर 3:30 बजे
16 जुलाई 2026 (गुरुवार)इंग्लैंड vs भारत, दूसरा ODIसोफिया गार्डन्स, कार्डिफदोपहर 5:30 बजे
19 जुलाई 2026 (रविवार)इंग्लैंड vs भारत, तीसरा ODIलॉर्ड्स, लंदनदोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें- जब सरहदों के बदलने से बंट गया फुटबॉल का ‘मुकद्दर’, चेकोस्लोवाकियाई फुटबॉल की ‘अधूरी’ दास्तान!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ