IPL 2023: साहा के रिव्यू से हार्दिक दंग, दूर खड़े रहकर सुन ली जितेश के बल्ले की आवाज, देखें वीडियो

IPL 2023 PBKS vs GT Wriddhiman Saha Hardik Pandya Jitesh Sharma

IPL 2023 PBKS vs GT Wriddhiman Saha Hardik Pandya Jitesh Sharma

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने स्टंप्स के पीछे अपने दिमाग और चतुराई से क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में साहा ने एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसे देख कप्तान हार्दिक पांड्या भी हैरान रह गए। साहा ने जितेश शर्मा का विकेट चटकाने में मदद की। ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला।

विज्ञापन

मामूली सा स्पाइक दिखा 

मोहित शर्मा ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जितेश शर्मा ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल विकेट के पास से गुजरते हुए साहा के हाथों में चली गई। खास बात यह है कि साहा ने कैच लेने के बाद अपील की, हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया और न ही गेंदबाज मोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या ने रिव्यू में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1646541060783456257?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646541060783456257%7Ctwgr%5Efe4c4dc387035136bcbc2fc0df5b27091b12d145%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-wriddhiman-saha-does-a-ms-dhoni-with-sensational-review-forces-hardik-to-opt-for-drs-despite-clear-protests-in-gt-vs-rr-ipl-2023-match-101681398914068.html

विज्ञापन

पांड्या ने इशारा भी किया कि उन्हें बल्ले से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है, लेकिन साहा कप्तान पर रिव्यू के लिए दबाव बनाते रहे। अंत में पांड्या ने कुछ सेकंड बचने पर डीआरएस के लिए इशारा किया और आखिरकार साहा सही साबित हुए। डीआरएस में नजर आया कि बॉल बल्ले का मामूली किनारा लेते हुए पीछे गई थी। अल्ट्राएज में स्पाइक आने पर अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और आखिरकार क्रीज पर जमे जितेश 25 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/Cricketmood/status/1646537914044813312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646537914044813312%7Ctwgr%5Efe4c4dc387035136bcbc2fc0df5b27091b12d145%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-wriddhiman-saha-does-a-ms-dhoni-with-sensational-review-forces-hardik-to-opt-for-drs-despite-clear-protests-in-gt-vs-rr-ipl-2023-match-101681398914068.html

पंजाब किंग्स ने बनाए 153 रन 

इससे पहले, पांड्या ने मोहाली में पीबीकेएस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने पदार्पण किया था। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 153 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ