IPL 2026 के बाद कौड़ियों के भाव में बिके ईशान किशन, मुंबई इंडियंस के स्टार ने मारी बाजी

IPL 2026: आईपीएल के बाद अब स्टेट बोर्ड अपनी टी-20 लीग शुरू कर रहा है. साल 2026 में झारखंड टी-20 लीग की भी शुरुआत हो रही है. जहां पर राज्य के स्टार खिलाड़ियों की बोली लगी. इस दौरान ईशान किशन जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी भी कौड़ियों के भाव में बिक गए.

Ishan Kishan

Ishan Kishan

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान कमाल का प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं. झारखंड टी-20 लीग की अब तैयारी चल रही है. जहां पर हुए ऑक्शन में टीम इंडिया के स्टार किशन कौड़ियों के भाव में बिक गए. वहीं मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हो गई है. हालांकि इसके पीछे का अलग कारण भी अब सामने आ रहा है. इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. आईपीएल के कई स्टार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

कौड़ियों के भाव में बिके ईशान किशन 

झारखंड टी-20 लीग की तैयारियां चल रही है. इस लीग में रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलाांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स नाम की 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. राज्य के स्टार खिलाड़ियों की 31 मई को बोली लगी. जहां पर सबसे महंगे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज रहे. जिन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम ने 15.25 लाख रुपये में खरीदा. वहीं टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर सिर्फ 14.7 लाख रूपये की ही बोली लगी. उन्हें संथाल स्ट्राइकर्स की टीम ने खरीदा है. इस दौरान छोटा नागपुर रॉयल्स की टीम ने विराट सिंह को 13 लाख रूपये में खरीदा. एक टीम के पास 50 लाख रुपये का ही पर्स था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: RCB को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

किशन का लीग में खेल पाना बहुत ही मुश्किल 

भले ही संथाल स्ट्राइकर्स की टीम ने ईशान किशन को खरीदा है, लेकिन उनके लिए इस लीग में खेल पाना बहुत ही मुश्किल है. झारखंड टी-20 लीग की शुरुआत 10 जून को होनी है. वहीं 13 जून से टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में किशन टीम इंडिया का हिस्सा होंगे और शुरुआती मैचों में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. हालांकि संथाल स्ट्राइकर्स की टीम उम्मीद कर रही है कि टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में किशन कुछ मुकाबले खेल जाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ