IPL 2026 के फाइनल में RCB के गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाली बनी पहली टीम 

RCB Script History: आरसीबी की टीम ने आईपीएल के फाइनल में इतिहास रचने का काम किया है. फ्रेंचाइजी के गेंदबाजों ने तूफानी अंदाज में गेंदबाजी करते हुए एक ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिया है जो कि कोई और टीम नहीं कर पाई थी. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस की टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

jacket - 2026-05-31T214816.831

RCB Script History: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टीम के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को बांध कर रखा. कसी हुई गेंदबाजी के दम पर ही आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस को 20 ओवरों में 155 रन पर ही रोक दिया. इस सीजन आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले में आग उगलती गेंदें फेंकी. इसके दम पर ही टीम आईपीएल के इतिहास में एक अद्भुत कारनामा करने वाली पहली टीम बन चुकी है. इससे पहले ये काम कोई नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

पावरप्ले में इतिहास रच गई आरसीबी

आरसीबी के गेंदबाजों ने आईपीएल के इस सीजन में घातक गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर लिया है. टीम के गेंदबाजों ने इस सीजन पावरप्ले में 35 विकेट चटकाए हैं. इसी के साथ टीम आईपीएल के इतिहास के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बन गई है. आरसीबी ने इस मामले में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ा है. साल 2013 और 2023 के सीजन में मुंबई के गेंदबाजों को पावरप्ले में 33 विकेट हासिल कर चुके हैं. गुजरात की टीम ने भी इस सीजन पावरप्ले में 33 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

RCB की तिकड़ी का कमाल 

आरसीबी के लिए इस सीजन जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम डार ने कमाल की गेंदबाजी की है. भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में गेंदबाजी करते हुए अपनी क्लास दिखाई और 28 विकेट चटकाए. वो टूर्नामेंट की शुरुआत से ही पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. जैकब डफी और जोश हेजलवुड ने उनकी बखूबी साथ दिया. हेजलवुड ने इस सीजन में घातक गेंदबाजी करते हुए इस सीजन 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं. रसिख सलाम डार ने भी इस सीजन बेहतरीन लय में गेंदबाजी करते हुए 12 मैचों में 19 विकेट चटकाए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ