नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गुरुवार को आईपीएल में इतिहास रचा। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज बन गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रबाडा इस मुकाम तक पहुंचे।

विज्ञापन

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपने 64 वें आईपीएल मैच में इस मील के पत्थर तक पहुंचे। इसी के साथ रबाडा ने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने अपने 70 वें मैच में अपना 100 वां विकेट लिया था।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार हैं नंबर 1 भारतीय गेंदबाज 

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। वह कुल मिलाकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। भुवी के बाद राशिद खान 83 मैच, अमित मिश्रा 83 मैच और आशीष नेहरा 83 मैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 84 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था।

विज्ञापन

सबसे तेज 100 आईपीएल विकेट (गेंद के अनुसार) 

1438 – कगिसो रबाडा
1622 – लसिथ मलिंगा
1619 – ड्वेन ब्रावो
1647 – हर्षल पटेल

विज्ञापन

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को पहली सफलता रबाडा ने ही दिलाई। रबाडा ने ऋद्धिमान साहा को 30 रन पर पवेलियन भेजा। रबाडा की गेंद पर मैट शॉर्ट ने शानदार कैच पकड़कर साहा को आउट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ