IND vs PAK: साल 2024 में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! ICC ने दिया पूरा शेड्यूल

India vs Pakistan Cricket Match: भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 में आईसीसी टूर्नामेंट में महामुकाबला कुछ संभावित तारीखों पर हो सकता है।

IND vs PAK World Cup 2024 Match Probable Dates Scenarios ICC Releases Schedule

IND vs PAK World Cup 2024 Match Probable Dates Scenarios ICC Releases Schedule (Image Credit- News 24)

विज्ञापन

India vs Pakistan Cricket Match: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें कहीं भी भिड़ती हैं तो क्रिकेट फैंस का रोमांच चरम पर होता है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध तो अच्छे नहीं हैं। सरकारों के बीच जारी विवाद के कारण दोनों देश की क्रिकेट टीमें सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही भिड़ती हैं। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान सीनियर टीमों का सामना हुआ था। वहीं अंडर-19 एशिया कप में भी दोनों देशों की जूनियर टीमें भिड़ी थीं। अब साल 2024 में फिर से महामुकाबला हो सकता है।

फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में होगा जहां भारत-पाकिस्तान के मैच की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले आईसीसी ने सोमवार को अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल में कुछ ऐसे समीकरण दिखे हैं जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के एक और महामुकाबले की उम्मीद लगाई जाने लगी है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत को बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और नेपाल के साथ ग्रुप डी में जगह मिली है।

विज्ञापन

कैसे भिड़ेंगी दोनों टीमें?

अब आप सोच रहे होंगे कि दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं तो कैसे भिड़ेंगी। जी हां, ग्रुप स्टेज में निश्चित ही भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं हो पाएगा। पर सुपर 6 में दोनों टीमों के भिड़ने के काफी आसार हैं। दरअसल इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार-चार टीमों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। सुपर 6 राउंड में ग्रुप ए और ग्रुप डी की टीमें भिड़ेंगी। लीग राउंड के बाद हर ग्रुप की तीन टीमें सुपर 6 में जगह बनाएंगी।

विज्ञापन

क्या हैं समीकरण?

सुपर 6 में ग्रुप ए की टीमों का डी की टीमों से मुकाबला होगा। वहीं ग्रुप बी की टीमें ग्रुप सी की टीमों से भिड़ेंगी। अब अगर भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के समीकरणों की बात कर लें तो, सुपर 6 में ए1 यानी ग्रुप ए की नंबर 1 टीम और डी2 के बीच 30 जनवरी को सुपर 6 का मैच होगा। भारत के अपने ग्रुप की टीमों को देख नंबर 1 रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

वहीं पाकिस्तान अगर डी ग्रुप में नंबर 2 और भारत अपने ग्रुप में टॉप पर रहा तो 30 जनवरी को महामुकाबला हो सकता है। इसके अलावा अगर भारत ए2 रहा और पाकिस्तान डी1 रहा तो 3 फरवरी को महामुकाबला होगा। साथ ही अगर भारत ए2 और पाकिस्तान डी3 रहा तो 31 जनवरी को यह महामुकाबला खेला जाएगा। अगर भारत टॉप पर रहा और पाकिस्तान डी ग्रुप में तीसरे पर रहा तो 2 फरवरी को दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। यानी कई चांस हैं कि भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ