IND vs SA: शतक लगाने वाला खिलाड़ी होगा बाहर! दूसरे T20 में क्या हो सकती है भारत की Playing 11

India vs South Africa 2nd T2o Playing 11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

IND vs SA 2nd T20 Playing 11 Ruturaj Gaikwad May Miss Place Suryakumar Yadav India vs South Africa

IND vs SA 2nd T20 Playing 11 India vs South Africa (Image Credit- Twitter)

India vs South Africa 2nd T2o Playing 11 Prediction: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर 10 दिसंबर से पहले टी20 के साथ शुरुआत करनी थी। पर डरबन में पहला मुकाबला हो नहीं पाया और बारिश की भेंट चढ़ गया। अब बारी है दूसरे टी20 की जो 12 दिसंबर मंगलवार को Gqeberha के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों हर हाल में जीत के साथ सीरीज में हार से बचना चाहेंगी। क्योंकि 3 मैचों की सीरीज में अब 2 मैच बाकी हैं। इस  मैच को जो भी टीम जीतेगी वो कम से कम सीरीज हारेगी नहीं।

विज्ञापन

शतकवीर होगा टीम से बाहर!

अब दूसरे टी20 में टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी यह बड़ा सवाल है। अब सिर्फ दो मैच बाकी हैं और कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी भी तरह की ढिलाई नहीं देना चाहेंगे। ऐसे में शुभमन गिल की वापसी से एक होनहार खिलाड़ी अपनी जगह गंवा सकता है। वो होनहार खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ हैं। यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग के लिए फर्स्ट च्वॉइस माना जा सकता है। क्योंकि हमेशा लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को तवज्जो मिलती है। ऐसे में गायकवाड़ का पलड़ा भारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नए उपकप्तान के साथ उतरेगी टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले तीन टी20 इंटरनेशनल में रुतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव के डिप्टी यानी उपकप्तान का पद संभाला था। आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम के उपकप्तान थे। पर इस सीरीज में रवींद्र जडेजा उपकप्तान बनाए गए हैं। वह टीम के साथ साउथ अफ्रीका में मौजूद हैं। ऐसे में हर हाल में वह टीम के लिए बतौर उपकप्तान खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ