IND vs PAK: 'तू मैच विनर है...' हार के बाद बाबर आजम ने ड्रेसिंग रुम में स्पीच से जीत लिया सभी का दिल, देखें Video

IND vs PAK Banar Azam

IND vs PAK Banar Azam

विज्ञापन

T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच को देख रहे करोड़ों फैंस को विराट कोहली ने अपनी आतिशी पारी से मुरीद बना लिया। हालांकि इस वोल्टेज मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी उनके कप्तान बाबर आजम टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए और उन्होंने ड्रेसिंग रुम में एक बेहतरीन स्पीच भी दी जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बाबर आजम कहते हुए दिखाई दे रहे हैं ‘भाईयों बहुत अच्छा मैच हुआ, हमने प्रयास किया। हर बार मैं यह कहता हूं कि हमने प्रयास किया है। हमने कुछ गलतियां की हमें उससे सीखना है। हमें अभी गिरना नहीं है क्योंकि टूर्नामेंट अभी शुरू हुआ है, बहुत मैच बाकी है, गिरे कोई ना।’

विज्ञापन

हम सब हारे हैं..सब जीतेंगे

उन्होंने आगे कहा ‘मैं ये कहूंगा कि हम किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं हारे, हम सब हारे हैं। कोई किसी पर उंगली ना उठाएं कि उसने हराया है, उसने हराया है या मैंने हराया है…ये नहीं होना..ये इस टीम में नहीं होगा…एक टीम के रूप में हम हारे हैं और एक टीम के रूप में ही हम जीतेंगे।

विज्ञापन

तू मैच विनर है मेरा…

उन्होंने कहा ‘खासकर नवाज कोई मसला नहीं..तू मैच विनर है मेरा और मुझे हमेशा तेरे पर भरोसा रहेगा चाहे जो मरजी हो… सिर गिराना नहीं है तू मुझे मैच जीताएगा। बड़ा अच्छा प्रयास किया.. प्रेशर वाला ओवर था, मगर तू इतने पास लेकर गया मैच का वह शानदार था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ