Turning Point: केएल राहुल ने टपका दिया मेहदी हसन का कैच, यहीं से पलट गया मैच, देखें वीडियो

IND vs BAN KL Rahul Drop Catch

IND vs BAN KL Rahul Drop Catch

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में जहां एक ओर टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर खराब फील्डिंग ने भी फैंस को निराश कर दिया। ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने खराब फील्डिंग की, जिस पर प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा है। खास बात यह है कि केएल ने ऐसे समय में खराब फील्डिंग कर कैच ड्रॉप कर दिया जब टीम इंडिया के हाथ में मैच आने लगा था। ये नजारा 43वें ओवर में देखने को मिला।

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘टीम ने मुझे विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है’ मैच के बाद KL Rahul ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

कैच लेते ही हो जाती बांग्लादेश की हार 

बांग्लादेश को जीत के लिए 46 गेंदों में 32 रन की जरूरत थी। मेहदी हसन शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की जुगत में थे। जैसे ही शार्दुल ने गेंद डाली, मेहदी ने इसे ठोका, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आ पाई और हवा में उड़ गई। गेंद काफी देर तक हवा में रही, इधर केएल ने कैच लपकने के लिए कॉल कर दौड़ लगा दी। वे विकेट के पीछे भागते रहे, लेकिन जैसे ही गेंद नीचे आई केएल ने कैच टपका दिया।

https://twitter.com/Brutu24/status/1599408226826870789

https://twitter.com/cricketcoast/status/1599405736614047745

विज्ञापन

मैच का टर्निंग पॉइंट खराब फील्डिंग 

इस समय मेहदी हसन 15 और मुस्तफिजुर रहमान 4 रन बनाकर खेल रहे थे। बांग्लादेश के 9 विकेट हो चुके थे। अगर केएल ये कैच लपक लेते तो बांग्लादेश का खेल खत्म हो जाता, लेकिन KL की खराब फील्डिंग मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और मेहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिला दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/SPORTYVISHAL/status/1599400766724542466

केएल ने इससे पहले भी विकेटकीपिंग करते हुए खराब फील्डिंग दिखाई। उन्होंने कई बार गेंद छोड़ी और बाइ के खूब रन लुटाए। केएल की खराब फील्डिंग देख फैंस ने संजू सैमसन जैसे प्रॉपर विकेटकीपर बल्लेबाज को खिलाने की डिमांड की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ