IND vs BAN: शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने झटके 4-4 विकेट, भारत की पारी 314 रनों पर समाप्त

IND vs BAN 2nd Test Shakib al Hasan

IND vs BAN 2nd Test Shakib al Hasan

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली।

विज्ञापन

भारतीय टीम ने निरंतर अंतराल पर गंवाए विकेट

227 रनों पर बांग्लादेश को ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम ने 37 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिया। जिनमें से विराट कोहली, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और शुममन गिल का विकेट शामिल था। इन चार में से तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए।

विज्ञापन

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला

37 ओवर में 4 विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने आते ही धमाकेदार पारी खेली और टीम को संभाला। पंत ने 93 रनों की पारी खेली वहीं अय्यर ने भी 87 रन बनाए हालांकि दोनों ही शतक पूरा नहीं कर पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई। वहीं बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने 4 विकेट झटके इसके अलावा शाकिब अल हसन ने भी 4 विकेट लिए।

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने सर डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे

चेतेश्वर पुजारा अब टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने 98वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही पुजारा ने महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया है। सर डॉन ब्रैडमैन ने कुल 52 टेस्ट मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 6996 रन बनाए थे। वहीं पुजारा के 7008 रन हो गए हैं इसके हिसाब से उन्होंने ब्रेडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

जयदेव उनादकट को दिया गया मौका

इस मुकाबले में कुलदीप यादव को ड्राप किया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका मिला है। कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट मैच में 40 रन बनाने के साथ ही 8 विकेट झटके थे। इसके बाद उन्हें दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ