Rajat Patidar in India A: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अब भारत के युवा क्रिकेटर इंडिया ए की टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर जा रहे हैं. 9 जून से ट्राई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई जल्द इंडिया ए के स्क्वाड में बड़ा बदलाव करती हुई नजर आ सकती है. इसके तहत आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को इस दौरे पर इंडिया ए के साथ जाने का मौका मिल सकता है. आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है.
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी होंगे ODI सीरीज के बाहर? स्टार युवा खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत
पाटीदार को किसकी जगह मिलेगा मौका?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रजत पाटीदार को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रीलंका ट्राई सीरीज में इंडिया ए की टीम में मौका मिल सकता है. इससे पहले इस दौरे के लिए इंडिया ए के उपकप्तान रियान पराग चोट के चले सीरीज से बाहर हुए थे तो वहीं जगह गायकवाड़ को स्क्वाड में शामिल किया गया था. अब ऋतुराज गायकवाड़ को विराट कोहली के चोटिल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. ऐसे में इंडिया ए की टीम में रजत पाटीदार उनकी जगह लेंगे.
🚨 New T20I captain for Team India.🚨
— A N U J (@Hello_anuj) June 3, 2026
Shubhman Gill is ODI captain.
Shreyas Iyer is VC.
Why don’t BCCI consider Rajat Patidar for T20I captain, he has back to back IPL trophies, class batting with destruction as & when needed.
What’s your take ?🤔
pic.twitter.com/fKMHIYzFdM
आरसीबी को बनाया 2 बार चैंपियन
रजत पाटीदार का बल्ला इन दिनों जमकर गरज रहा है. उन्होंने आरसीबी के लिए इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया. पाटीदार ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाया. उन्होंने 15 मैचों की 14 पारियों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 501 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा तो वहीं औसत 41.75 का था. इसी प्रदर्शन के चलते उनको इंडिया ए की टीम में मौका मिला है.
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्काड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.
ये भी पढ़िए- दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा









