Tri Series Live Streaming: जिओहॉटस्टार नहीं अब इस चैनल पर होगी वैभव सूर्यवंशी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सभी डिटेल्स

Tri Series Live Streaming: आईपीएल खत्म होने के बाद अब हर किसी को श्रीलंका में ट्राई सीरीज का इंतजार है क्योंकि इसमें वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना चाहते हैं. ऐसे में फैंस को सवाल था कि वो इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे, आइए आपको बताते हैं.

jacket - 2026-06-04T190427.994

Tri Series Live Streaming: आईपीएल खत्म होने के बाद अब हर किसी को इंतजार है कि वैभव सूर्यवंशी कब और कहां खेलते हुए नजर आने वाले हैं. बीसीसीआई की तरफ से वैभव को इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. वो श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमों के खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस ट्राई सीरीज का आगाज 9 जून से होने जा रहा है. पहले इस सीरीज के लाइव टेलीकास्ट के लिए किसी भी चैनल ने राइट्स नहीं खरीदे थे लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी के क्रेज को देखते हुए एक चैनल की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है. ऐसे में फैंस इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी और ओटीटी पर देख पाएंगे.

विज्ञापन

ट्राई सीरीज के मैच कब खेले जाएंगे?

इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से भारत ए और श्रीलंका ए के मैच के साथ होगी. टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मैच 21 जून को होगा. इंडिया ए की टीम को इस टूर्नामेंट में जीत के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार ये मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे.

विज्ञापन

ट्राई सीरीज के मैच कहां खेले जाएंगे?

9 जून से शुरू हो रही इस ट्राई सीरीज के सभी मैच डंबुला के मैदान पर खेले जाएंगे.

ट्राई सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

ट्राई सीरीज में इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए की लाइव स्ट्रीमिंग अब सोनी नेटवर्क पर होगी. टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण होगा तो वहीं ओटीटी पर सोनी लिव ऐप पर लाइव टेलीकास्ट होगा. 

विज्ञापन
मैचतारीख
श्रीलंका ए vs भारत ए9 जून 2026
भारत ए vs अफगानिस्तान ए11 जून 2026
श्रीलंका ए vs अफगानिस्तान ए13 जून 2026
श्रीलंका ए vs भारत ए15 जून 2026
भारत ए vs अफगानिस्तान ए17 जून 2026
श्रीलंका ए vs अफगानिस्तान ए19 जून 2026
फाइनल21 जून 2026

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियंश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, निप्राज निगम, यश ठाकुर, युववीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ