Cricket News (53)

कप्तानी से क्यों हटाए जा रहे हैं सूर्यकुमार यादव? सामने आई 3 बड़ी वजह

भारतीय टी-20 टीम को नया कप्तान मिलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव कप्तानी से हटने वाले हैं. तीन बड़ी वजहों से सूर्या की परेशानी बढ़ चुकी है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Suryakumar Yadav: भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है. टीम मैनेजमेंट अब भारतीय टी-20 टीम के लिए नया कप्तान बनाना चाहता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा हो चुका है कि सूर्यकुमार यादव भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हाथ धो चुके हैं. ऐसे में सवाल ये है कि आखिरकार सूर्यकुमार यादव को अचानक कप्तानी से क्यों हटाए जाने की खबर सामने आ रही है. दरअसल सूर्या लगातार टी-20 फॉर्म में भारत के लिए खराब प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2026 में भी खराब खेल दिखाया था. सूर्या के निजी प्रदर्शन की वजह से ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी गिर रहा था. ऐसे में सूर्या को कप्तानी से हटाने की खबर सामने आई है. सूर्या रन बनाने को तरस रहे हैं. ऐसे में दूसरे खिलाड़ियों को वह कप्तान के तौर पर कैसे रन बनाने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ