IPL auction 2023: मुंबई इंडियंस के हुए कैमरून ग्रीन, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के लिए बरसा दिए करोड़ों

cameron green

cameron green

IPL auction 2023: आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए कोच्चि में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन चल रहा है, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर बड़ी बोली लगी है, मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा है। इस साल उन्होंने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका उन्हें इनाम मिला है।

मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन 17.50 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है, ग्रीन के लिए मुंबई और दिल्ली में लंबी टक्कर चली लेकिन आखिर में मुंबई ने बाजी मारी और ग्रीन को खरीद लिया। खास बात यह है कि कैमरून ग्रीन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी।

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर

इंग्लैंड के ऑलराउंडर को 18 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं, लेकिन उनके बाद सबसे बड़ी बोली कैमरून ग्रीन पर लगी है, कैमरून ग्रीन 17 करोड़ 50 लाख रुपए लेकर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।

शुरुआती मैच ही खेल सकते हैं कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलियाई के कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में तो जरूर खेलेंगे लेकिन प्लेऑफ स्टेज में उनकी मौजूदगी पर संदेह है, ग्रीन के आईपीएल प्लेऑफ मैचों में खेलने का फैसला बीसीसीआई नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेना है। ऐसे में ग्रीन शुरुआती मैच ही खेल सकते हैं।

बता दें कि कैमरून ग्रीन मुंबई के लिए एक उम्दा ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वह ओपनिंग से लेकर 7वें नंबर तक बल्लेबाजी करने में माहिर है, जबकि उनकी गेंदबाजी भी कमाल है, ऐसे में मुंबई ने कैमरून ग्रीन को लेकर एक बड़ा दांव लगाया है।

आईपीएल 2023 में भाग लेने वाली दस टीमें

1- मुंबई इंडियंस
2- चेन्नई सुपर किंग्स
3- गुजरात टाइटंस
4- दिल्ली कैपिटल्स
5- लखनऊ सुपरजॉयंट्स
6- राजस्थान रॉयल्स
7- सनराइजर्स हैदराबाद
8- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
9- पंजाब किंग्स
10- कोलकाता नाइटराइडर्स

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ