IND vs AFG: टीम इंडिया को मिल गया विराट कोहली का रिप्लेसमेंट! सीधे प्लेइंग 11 में होगी धमाकेदार एंट्री?

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 13 जून से वनडे सीरीज खेलने वाली थी. जिसके पहले फैंस और टीम मैनेजमेंट को बड़ा झटका लगा. विराट कोहली इस 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान होने वाला है.

Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad

Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad

IND vs AFG: घुटने में इंजरी के कारण टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. किंग को बाहर होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है. ऐसे में जल्द ही बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करने वाले हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम सामने आ गया है. इस खिलाड़ी को सीधे प्लेइंग 11 में भी धमाकेदार एंट्री मिल सकती है. 

विज्ञापन

विराट कोहली का मिल गया रिप्लेसमेंट! 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की अनुसार बीसीसीआई विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम के साथ जोड़ सकती है. विराट कोहली मौजूदा समय में बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करने वाले हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़ा था. हालांकि श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद गायकवाड़ को टीम से बाहर होना पड़ा था. अब गायकवाड़ दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. गायकवाड़ को ही कप्तान शुभमन गिल नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं. भले ही गायकवाड़ का आईपीएल 2026 अच्छा नहीं गया हो, लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी हो सकते हैं बाहर 

किंग कोहली के बाहर होने के बाद अब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी टीम से बाहर हो सकते हैं. रोहित शर्मा अभी तक अपना फिटनेस टेस्ट देने के लिए एनसीए नहीं पहुंचे हैं. वहीं हार्दिक पांडया एनसीए में अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं. रोहित शर्मा के बाहर होने से टीम में यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हो सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या के बाहर होने पर शिवम दुबे को भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में मौका मिल सकता है. मौजूदा समय में बीसीसीआई अपने स्टार खिलाड़ियों के फिटनेस से रिस्क नहीं लेना चाहती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ